Tuesday, March 19, 2024
HomeBollywoodDilip Kumar Raj Kapoor: इस एक्टर की शादी में दिलीप कुमार (Dilip...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस एक्टर की शादी में दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और राज कपूर (Raj Kapoor) बाराती बनकर पहुंचे थे

Dilip Kumar Raj Kapoor: दिलीप कुमार (Dilip Kumar), राज कपूर (Raj Kapoor) प्रेमनाथ (Prem Nath) हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता होने के साथ-साथ बहुत अच्छे दोस्त भी थे। साल 1952 में प्रेमनाथ (Prem Nath) ने अभिनेत्री बीना रॉय के साथ शादी की थी। इस शादी में दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और राज कपूर (Raj Kapoor) बाराती बनकर पहुंचे थे। बीते साल राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में  प्रेम नाथ घोड़े पर बैठे नजर आ रहे थे। वहीं एक्टर राज कपूर और दिलीप कुमार भी ‘बारातियों’ में खड़े दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद किया था। 

2017 के एक इंटरव्यू में प्रेम नाथ के बेटे मोंटी प्रेम नाथ ने अपने मम्मी-पापा की लव स्टोरी के बारे में बात की थी। मोंटी प्रेमनाथ कहा था, मॉम डैड की फैन थीं। उन्होंने पहली बार साल 1963 में फिल्म औरत में साथ काम किया था। एक सुपरस्टार के सामने मॉम नर्वस हो गई थीं। पापा उनकी सादगी पर फिदा थे। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। रणधीर कपूर उस वक्त बहुत छोटे थे, वो शादी के वक्त घोड़े पर पापा के साथ बैठे थे।

उन्होंने कहा कि शादी के बाद मेरे माता-पिता ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी। उन्होंने साल 1953 में फिल्म ‘शगुफा’ बनाई जो ज्यादा चल नहीं पायी। इसके बाद की फिल्म जैसे ‘गोलकुंडा के कैदी’,’समुंदर’, ‘हमारा वतन’ और ‘चंगेज खान’ भी फ्लॉप रहीं। शादी के बाद उनका चार्म नहीं चला। लेकिन मॉम की ‘अनारकली’, ‘ताजमहल’ और ‘घूंघट’ जैसी फिल्में हिट रहीं। ‘घुंघट’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

साल 1953 में फिल्म ‘औरत’ की शूटिंग के वक्त एक-दूसरे से प्यार हो गया था जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी। शादी के बाद प्रेमनाथ और बीना रॉय के दो बच्चे हुए मोंटी और प्रेम कृष्णा।

RELATED ARTICLES

Most Popular