Friday, March 29, 2024
HomeBhojpuri CinemaSapna Choudhary : सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की बिगड़ी हालत, वीडियो देख...

Sapna Choudhary : सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की बिगड़ी हालत, वीडियो देख परेशान हुए फैंस 

Sapna Choudhary : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) बीते कई दिनों से बीमार हैं। स्वास्थ्य ना ठीक होने की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर से भी ब्रेक ले लिया था। इस बात की जानकारी खुद सपना ने दी थी। अब सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

Sapna Choudhary : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) बीते कई दिनों से बीमार हैं। स्वास्थ्य ना ठीक होने की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर से भी ब्रेक ले लिया था। इस बात की जानकारी खुद सपना ने दी थी। अब सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

इस वीडियो को खुद सपना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सपना अस्पताल के कपड़े पहने किसी लड़की का सहारा लेकर चलती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो से इतना तो स्पष्ट हो चुका है कि सपना की तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ गई थी कि उन्हें चलने फिरने के लिए किसी के सहारे की जरूरत पड़ गई। वीडियो में सपना अस्पताल में ही चलने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो के साथ सपना ने कैप्शन में लिखा है, ‘अब मैं बिल्कुल ठीक हूं , आप सब की blessings का बहुत धन्यवाद। जल्दी मिलते है स्टेज पर।’

इस  वीडियो के सामने आते ही फैंस सपना को लेकर काफी चिंता में हैं। फैंस लगातार कॉमेंट के जरिए अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। एक ने लिखा, क्या हुआ आपको। दूसरे ने लिखा, भगवान राम आपको जल्द स्वस्थ कर दें सपना जी। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या हुआ सपना जी आपको। अन्य ने लिखा, क्या आप ठीक हैं ?

बीते दिनों ही सपना चौधरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा था, ‘राम राम… तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी, माफ करना, जल्द मिलेंगे।’ सपना का ये पोस्ट सामने आते ही फैंस काफी परेशान हो उठे थे। फैंस को उनकी तबीयत की चिंता सता रही थी। फैंस उनकी तबीयत की सलामती की दुआयें कर रहे थे और उनके सोशल मीडिया पर लौटने का इंतजार कर रहे थे। अब इस वीडियो ने स्पष्ट कर ही दिया कि सही में सपना की तबियत खराब हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular