Saturday, July 27, 2024
HomeTVनागिन 3 के फेम एक्टर पर्ल वी पुरी गिरफ्तार, नाबालिग से रेप...

नागिन 3 के फेम एक्टर पर्ल वी पुरी गिरफ्तार, नाबालिग से रेप का आरोप

टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी के ऊपर गंभीर आरोप लगे है। जिसके तहत उनको गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि मुंबई के वाल‍िव पुलिस ने नागिन 3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के ख‍िलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 4 जून शुक्रवार को एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़‍िता ने पुल‍िस को बयान दिया है। पीड़‍िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया।

टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी के ऊपर गंभीर आरोप लगे है। जिसके तहत उनको गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि मुंबई के वाल‍िव पुलिस ने नागिन 3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के ख‍िलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 4 जून शुक्रवार को एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़‍िता ने पुल‍िस को बयान दिया है। पीड़‍िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। पर्ल को POCSO एक्ट के तहत नाबाल‍िग लड़की से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है। एक्टर को वाल‍िव पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है। इस मामले में अंबोली पुलिस ने भी मदद की है।

बता दें कि पर्ल ने नागिन 3 के अलावा दूसरे टीवी प्रोजेक्ट्स भी किए हैं। उन्हें दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू मां, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 में देखा गया था। वे बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा किचन चैंप‍ियन 5 और खतरा खतरा खतरा जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे।

दरअसल पर्ल अपने रिलेशंस को लेकर अक्सर सुर्ख‍ियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले कर‍िश्मा तन्ना के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में था। दोनों कुछ साल तक साथ में थे लेक‍िन फिर उनके बीच अनबन हो गई और दोनों ने अपने रोमांट‍िक रिलेशन को वहीं खत्म कर दिया। हालांकि अभी भी दोनों के बीच दोस्ती है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular