Saturday, July 27, 2024
HomeMoviesगदर 2 फिल्म के लिये फिर पाकिस्तान जायेंगे सनी देओल

गदर 2 फिल्म के लिये फिर पाकिस्तान जायेंगे सनी देओल

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल द्वारा अभिनीत फिल्म गदर एक प्रेमा कथा की चर्चा आज भी लोगों की जुबां पर होती है। साल 2001 में रिलीज हुई ये फिल्म उस वक्त की सुपर-डुपर हिट फिल्म थी। फिल्म में सनी और अमीषा पटेल की जोड़ी खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने एक नहीं बल्कि कई बार देखा था। फिल्म के एक-एक डायलॉग बहुत ज्यादा मशहूर हुए थे। सनी देओल का पाकिस्तान में जाकर हैंडपंप उखाड़ने वाले सीन पर तो दर्शकों ने खूब तालियां बजाई थीं।

सनी और अमीषा के बेटे का जीते का रोल उत्कर्ष शर्मा ने निभाया था। जो फितूर फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर नजर आये थे। जब जल्द ही गदर पार्ट 2 आने वाली है। डॉयेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म की कहानी पूरी कर ली है। एक बार फिर से सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा फिल्म में नजर आने वाले हैं।

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है और फिल्म नवम्बर के महीने से शुरू हो जायेगी। बताया जा रहा है कि इस बार भी फिल्म में तारा सिंह पाकिस्तान जायेगा। लेकिन इस बार वो अपने बेटे जीते के लिये पाकिस्तान में कदम रखेगा।

गदर 2 के अलावा अनिल शर्मा अपने 2 पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में देओल फैमिली एक बार फिर साथ में नजर आयेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular