Thursday, April 25, 2024
HomeBollywoodसांवले रंग की होने के बावजूद बॉलीवुड में चलता है इनका सिक्का

सांवले रंग की होने के बावजूद बॉलीवुड में चलता है इनका सिक्का

मुंबई : हर लड़की की चाहत होती है कि वो गोरी-चिट्टी हो। लोग भी गोरी लड़कियों को ही खूबसूरत मानते हैं। पहले टेलीविजन हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री यहां गोरे रंग वाली लड़कियों को ही एक्ट्रेस के तौर पर काम मिलता था। लेकिन धीरे-धीरे अब वक्त बदल गया है। ऐसा नहीं है कि गोरे रंग की लड़कियां खूबसूरत होती हैं, सांवले रंग की भी लड़कियां उतनी ही खूबसूरत होती हैं। बस लोगों के नजरिये की बात हैं। आज हम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस की बात कर रहे हैं, जिनका सांवला रंग होने के बावजूद वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसस में शुमार हैं या यूं कहा जायें कि बॉलीवुड में इन एक्ट्रेसस की ही सिक्का चलता है।

बिपाशा बसु- बिपाशा बसु बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस मानी जाती हैं। भले ही बिपाशा का रंग सांवला हैं लेकिन उनकी खूबसूरती पर लोग फिदा हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है।

दीपिका पादुकोण- दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। उनकी सांवली स्किन होने के बावजूद लोग उनकी अदाओं पर मरते हैं।

प्रियंका चोपड़ा- बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना चुकी प्रियंका चोपड़ा भी सांवले रंग की हैं। प्रियंका तो मिस वर्ल्ड का भी खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

मलाइका अरोड़ा- मलाइका अरोड़ा जिनको बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कहा जाता है। मलाइका अरोड़ा भी सांवले रंग की है। लेकिन लोग उनकी हॉटनेस के दीवाने हैं।

शिल्पा शेट्टी- फिटनेस दीवा शिल्पा शेट्टी की अदाओं के तो हर कोई दीवाने हैं। एक वक्त जब उनके परिवार में सब शिल्पा को काली कहती थे। आज शिल्पा इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार हैं।

सुष्मिता सेन- बंगाली बाला सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं। सांवले रंग की होने के बावजूद उन्होंने मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय को मात दे डाली थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular