Friday, March 29, 2024
HomeHollywoodफास्ट एंड फ्यूरियस के फैंस के लिए बुरी खबर, जल्द हो जाएगा...

फास्ट एंड फ्यूरियस के फैंस के लिए बुरी खबर, जल्द हो जाएगा फ्रेंचाइजी का The End

सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है। एफ9 इस महीने के अंत में रिलीज होगी, ऐसे में दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। फ्रेंचाइजी की अगली मूवी 25 जून को रिलीज होने वाली है। लेकिन, इस खुशखबरी के साथ ही इस सुपरहिट एक्शन-थ्रिलर स्ट्रीट रेसिंग सागा फ्रेंचाइजी से जुड़ी एक बुरी खबर भी है और वो ये कि जल्द ही फ्रेंचाइजी समाप्त होने वाली है।

मुंबई। सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है। एफ9 इस महीने के अंत में रिलीज होगी, ऐसे में दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। फ्रेंचाइजी की अगली मूवी 25 जून को रिलीज होने वाली है। लेकिन, इस खुशखबरी के साथ ही इस सुपरहिट एक्शन-थ्रिलर स्ट्रीट रेसिंग सागा फ्रेंचाइजी से जुड़ी एक बुरी खबर भी है और वो ये कि जल्द ही फ्रेंचाइजी समाप्त होने वाली है। इसका ऐलान भी विन डीजल ने किया है। एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया है कि लंबे समय से चल आ रही फ्रैंचाइजी की F9 के बाद दो और फिल्में आएंगी और इसके बाद फ्रेंचाइजी की कोई मूवी नहीं आएगी।

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, विन डीजल ने हाल ही में एक इंटरव्यू मे इस बात का खुलासा किया है और बताया कि यूनिवर्सल पिक्चर्स इस फ्रेंचाइजी को दो और फिल्मों के बाद करना चाहते हैं। एक्टर ने कहा कि फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की आखिरी दो फिल्में संभावित रूप से 2023 और 2024 में रिलीज हो सकती हैं और इसके बाद इस फ्रेंचाइजी का द एंड हो जाएगा।

विन ने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि लोग नहीं चाहते कि इसका एंड हो, सभी यही कहेंगे कि इसका अंत नहीं होना चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि ये जरूरी है। हर फिनाले की एक वजह होती है और फ्रेंचाइजी भी ये डिजर्व करती है। बता दें, विन डीजल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस से ही इससे जुड़े हुए हैं। वह फिल्म के बाद से ही इसकी अलग-अलग फिल्मों में डोमिनिक टोरेटो के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के सभी पार्ट सुपरहिट रहे हैं। खासकर इस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों ने 1 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक की कमाई की है।

F9 के लिए रखी गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विन ने कहा – ‘हर कहानी का एक अपना अंत होता है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि भले ही फ्रेंचाइजी बंद हो जाएगी, लेकिन फास्ट एंड फ्यूरियस सिनेमैटिक यूनिवर्स चलती रहेगी। विन डीजल ने फ्रेंचाइजी के अंत पर अपने परिवार का रिएक्शन भी बताया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपनी बेटी को इस बात की जानकारी दी तो वह काफी इमोशनल हो गई और रोने लगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular