Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodकिरण ने तोड़ी 5 साल की शादी तो अनुपम खेर उनके लिए...

किरण ने तोड़ी 5 साल की शादी तो अनुपम खेर उनके लिए दे दिया था पत्नी को तलाक, B’day पर जानें अनसुने किस्से

दिग्गज अदाकारा किरण खेर आज 66 साल की हो गई हैं। किरण खेर इन दिनों कैंसर का इलाज करा रही हैं। किरण खेर लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है। उन्होंने तमाम फिल्मों और टीवी सीरियलों में कई यादगार किरदार निभाएं हैं। कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस के लिए उनके लाखों फैंस दुआएं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना के साथ फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

मुंबई। दिग्गज अदाकारा किरण खेर आज 66 साल की हो गई हैं। किरण खेर इन दिनों कैंसर का इलाज करा रही हैं। किरण खेर लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है। उन्होंने तमाम फिल्मों और टीवी सीरियलों में कई यादगार किरदार निभाएं हैं। कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस के लिए उनके लाखों फैंस दुआएं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना के साथ फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। इसी बीच किरण खेर के पति एक्टर अनुपम खेर ने बेहद खास पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दी है। किरण खेर की पर्सनल लाइफ भी बेहद दिलचस्प रही है। किरण और अनुपम खेर जहां सालों से एक दूसरे के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


रिपोर्ट के अनुसार, अनुपम खेर के साथ किरण खेर की मुलाकात 1974 में डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर में हुई थी। लेकिन यहां से दोनों के रास्ते कुछ समय के लिए अलग हो गए थे। किरण खेर ने शादी कर ली और अनुपम खेर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। लेकिन वक्त का पहिया दोनों को फिर आमने-सामने ले आया। 1985 में किरण खेर का अपने पति से तलाक हो गया और उन्होंने अनुपम खेर के साथ शादी रचा ली। कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो किरण को अनुपम खेर से प्यार तब हुआ जब वह अपने पहले पति गौतम बेरी के साथ शादीशुदा लाइफ जी रही थीं। रिपोर्ट्स की माने तो किरण खेर ने अनुपम खेर के लिए अपने पहले पति गौतम बेरी को तलाक दे दिया था।

बता दें कि अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पत्नी किरण खेर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में किरण अनुपम खेर की फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो प्रिय #किरण !! ईश्वर आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। पूरी दुनिया में लोग आपको प्यार करते हैं। आप ईमानदार, निष्पक्ष, और स्पष्टवादी हैं। आप जीवन की हर स्थिति का सामना अद्भुत आंतरिक शक्ति और अनुग्रह के साथ करती हैं। स्वस्थ और सुरक्षित रहें। हमेशा प्यार और प्रार्थना।

RELATED ARTICLES

Most Popular