Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodझूठा केस दर्ज करने वाली लड़कियों पर मानहानि का केस करूंगी :...

झूठा केस दर्ज करने वाली लड़कियों पर मानहानि का केस करूंगी : गहना वशिष्ठ

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम जब से पोनोगार्फी केस में आय़ा है, तब से गहना वशिष्ठ काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। आये दिन गहना को लेकर नये अपडेट आते रहते हैं। हाल ही में पोनोगार्फी मामले में गहना वशिष्ठ के खिलाफ एक पंडित लड़की ने केस दर्ज करवाया है।

इस केस में गहना वशिष्ठ को निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक राहत नहीं मिली है। इस संबंध में गहना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठा केस किया गया है। ऐसी ही बनाई हुई कोई भी फिल्म पोर्न फिल्म की कैटेगिरी में नहीं आती है। मेरे खिलाफ झूठा केस करने वाली लड़कियों को मैं छोडूंगी नहीं, उनके ऊपर मानहानि का केस करुंगी। जहां तक संभव हो सकेगा मैं लड़ती रहूंगी और दिखाऊंगी कि झूठा केस करने का नतीजा क्या होता है।

गहना ने आगे कहा कि सोचिये यदि कि मेरी जगह यहां कोई लड़का होता तो उसकी पूरी जिंदगी निकल जाती दुनिया को ये बताने के लिये की उसने रेप नहीं किया। मैं लड़की हूं और मुझे 5 महीने लगे हैं। मैं 5 महीने जेल में थी रेप केस में। ये सारी लड़कियों को सबक मिलना चाहिए कि गलत केस नहीं करना चाहिए। मैं सच के लिए लड़ती रहूंगी। मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया, किसी के साथ फ्रॉड नहीं किया और ना ही कभी किसी के साथ जबरदस्ती की है। सबके सामने मैं सच लेकर आऊंगी तब सभी को विश्वास होगा।’

बता दें कि गहना वशिष्ठ के खिलाफ पोनोगार्फी मामले में तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी है। दो बार गहना जेल जा चुकी हैं। तीसरी बार उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट की ओर से अभी रोक लगा दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular