Friday, October 18, 2024
HomeBollywoodअभिषेक ऐश्वर्या की ऐसी फोटो हुई वायरल, अभिषेक को खुद देनी पड़ी...

अभिषेक ऐश्वर्या की ऐसी फोटो हुई वायरल, अभिषेक को खुद देनी पड़ी सफाई

मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल की लिस्ट में शुमार हैं। शादी के इतने सालों के बाद भी दोनों के बीच आज भी उतना ही प्यार है, जितना की पहले था। दोनों की जोड़ी वाकई में बहुत ही शानदार और परफेक्ट है। हाल ही में अभिषेक और ऐश की एक फोटो सोशल मीडिया काफी तेजी से ट्रैंड कर रही है।

इस फोटो में अभिषेक और ऐश दूल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। फोटो में खुश तो दोनों नजर आ रहे हैं, लेकिन ऐश तो कुछ ज्यादा ही खुश दी रही हैं। वो खिलखिलाकर हसंते हुए दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि ये फोटो ऐश और अभिषेक की शादी के वक्त की है। लोग इसे धड़ल्ले से एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं। ऐसे में ये खबर उड़ते-उड़ते अभिषेक बच्चन को भी लग गई है। इसलिये तो उन्होंने खुद ट्विटर पर आकर फोटो की सच्चाई के बारें में बताया है।

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर कहा है कि, ये फोटो असल में मॉर्फ्ड है यानी किसी ने एडिट करते हुए किसी और फेस पर ऐश और अभिषेक का फेस लगा दिया है। ऐश और अभिषेक अपनी शादी पर काफी अलग ही दिख रहे थे। अपने कमेंट के साथ अभिषेक ने हाथ जोड़ते हुए इमोजी भी शेयर किया है।

अभिषेक और ऐश्वर्या ने लगभग छह फिल्मों में साथ काम किया। इन फिल्मो में ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘कुछ ना कहो’, ‘बंटी और बबली’, ‘उमराव जान’, ‘धूम-2’, और ‘गुरु’ शामिल हैं। यूं तो ऐश्वर्या और सलमान खान के प्यार के चर्चें काफी मशहूर रहे। लेकिन सलमान से बेक्रअप के बाद ऐश का नाम विवेक ओबेराय के साथ भी कुछ दिनों तक जुड़ा था। इसके बाद अभिषेक और ऐश की दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फिर शादी करके दोनों हमेशा-हमेशा के लिये एक दूसरे के हो गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular