Thursday, April 18, 2024
HomeBollywoodराज कुंद्रा Pornography case में दर्ज हुआ शिल्पा शेट्टी का बयान,एक्ट्रेस ने...

राज कुंद्रा Pornography case में दर्ज हुआ शिल्पा शेट्टी का बयान,एक्ट्रेस ने किया जानकारी से इंकार

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें थमने के नाम नहीं ले रही। दरअसल Pornography केस में सजा काट रहे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार की है। 1500 पन्नों की चार्जशीट में 43 गवाहों का बयान दर्ज है। इनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का भी है।

वहीं पुलिस द्वारा पूछे गए सवाल पर शिल्पा शेट्टी का बयान अब सामने आया है। दरअसल शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उन्हें इन सबके बारे में कोई आइडिया नहीं था। वो अपने काम ने व्यस्त थीं और उन्हें अपने पति के बिजनेस के बारे में जानकारी नहीं थी। शिल्पा शेट्टी ने हॉटशॉट और बॉलीफेम ऐप से जुड़े होने से भी साफ इनकार कर दिया है। शिल्पा ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें इन ऐप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि वह अपने काम में व्यस्त रहती थीं।

दरअसल राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस मामले में इन दिनों पुलिस हिरासत में है। राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्मों के निर्माण का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार राज कुंद्रा पोर्न फिल्म बनाने में लिप्त थे और मोबाइल ऐप्स के जरिए रूपये कमाते थे। बता दे कि शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के अलग अलग बिजनेस में अपना पैसा इन्वेस्ट करती थी। हालांकि शिल्पा ने पुलिस को इन ऐप के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular