Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodलंबे समय बाद रिया चक्रवर्ती का दिखा नया अंदाज, शेयर की ग्लैमरस...

लंबे समय बाद रिया चक्रवर्ती का दिखा नया अंदाज, शेयर की ग्लैमरस फोटो

मुंबई। बॉलीवुड और टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की निधन के बाद हर तरफ उथल -पुथल का माहौल देखने को मिला था। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों का नाम भी इस मामले में सामने आया था। उन्हीं में से एक थी सुशांत सिंह राजपूत की गर्ल फ्रेंड रिया चाक्रवर्ती जो उस समय काफी सुर्ख़ियों में रहीं थी। बता दें कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती कानून के साथ -साथ वो अपने और सुशांत सिंह क फैंस के निशाने पर बनी हुई थी। साथ ही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लगातार लोग ट्रोल भी कर रहें थे। जिसकी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली और लंबे समय तक उनकी एक्टिविटी ना के बराबर रही। लेकिन, अब रिया धीरे-धीरे अपनी पुरानी जिंदगी में वापसी कर रही हैं। हाल ही में रिया ने अपनी एक फोटो शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में रिया बेहद बोल्ड आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं।

रिया इस फोटो में ब्रालेट के साथ नेट टॉप और ब्लैक लेदर पैंट में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में रिया बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। रिया चक्रवर्ती की इस तस्वीर पर एक्ट्रेस के फैन ही नहीं, उनके सेलिब्रिटी दोस्त भी खूब कमेंट कर रहे हैं। अनुषा दांडेकर से लेकर अनुष्का रंजन तक ने एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट किया है। उन्होंने यह फोटो शेयर करते हुए नारी शक्ति का मैसेज भी दिया है। रिया ने कैप्शन में लिखा है- ‘PEACE OUT #narishakti.’ वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में रिया की फिल्म ‘चेहरे’ रिलीज हुई है। जिसमें इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चनअनु कपूर और क्रिस्टल डिसूजा भी अहम भूमिकाओं में हैं। अब रिया अपनी जिंदगी को दोबारा उसी मोड़ पर लाने में जुटी हैं और सोशल मीडिया पर भी वापसी की कोशिश कर रही हैं। करीब साल भर सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद अब उनकी एक्टिविटी बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular