Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodनिया शर्मा ने Do Ghoont गाने पर डांस कर लगाई आग, वीडियो...

निया शर्मा ने Do Ghoont गाने पर डांस कर लगाई आग, वीडियो देखकर फैंस के छूटे पसीने

नई दिल्ली। एक्ट्रेस निया शर्मा को अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं से जाना जाता है। जिससे वो फैंस के दिलों पर राज भी करती है। एक्ट्रेस अक्सर कुछ न कुछ अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती है। कभी हॉट और बोल्ड फोटो तो कभी कातिलाना आदाओं में वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर आग लगा देती है।
एक्ट्रेस निया शर्मा अपने सॉन्ग ‘2 घूंट’ को लेकर फिर एक बार चर्चा में हैं। निया ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए हुए वीडियो में निया ‘2 घूंट’ गाने पर डांस कर आग लगा रही हैं। सोशल मीडिया पर अब निया शर्मा का ये गाना वायरल हो रहा है। बता दें, निया शर्मा आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण खबरों में बनी रहती हैं। निया अपने बोल्डनेस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं और फैंस उनके इसी लुक के दीवाने भी हैं, लेकिन कभी कभार वह अपने बोल्डनेस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं।

https://www.instagram.com/p/CTuEDSCoMYW/?utm_source=ig_web_copy_link

निया शर्मा ने इंसाटाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने व्हाइट टॉप और शॉर्ट्स पहना हुआ है। वीडियो पोस्ट कर निया शर्मा ने कैप्शन में लिखा, ‘अभी भी पैर सुन्न पड़े हैं… काश ये रात खत्म न होती #DoGhoont. इस विशेष रात के लिए और चीयर करने के लिए धन्यवाद।’ इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए लाइफ में’ इस गाने पर निया शर्मा ने गजब का डांस किया है। इस गाने को श्रुति राणे ने अपनी आवाज दी है, तो वहीं गाने को रिक्रिएट बॉम्बे राजा ने किया है।

इस ड्रेस में निया इतनी हॉट लग रही हैं कि उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उस दौरान निया किसी कल्ब में मौजूद है और उनके पिछे टीवी पर ‘2 घूंट’ चल रहा है। टीवी स्क्रीन पर देख निया खुद को कॉपी कर डांस करती नजर आ रही हैं.इसी के साथ बैकग्राउंड में उनके फैंस उन्हें खूब चियर कर रहे हैं। यहा देखें निया का वीडियो।

RELATED ARTICLES

Most Popular