Friday, March 29, 2024
HomeSouthरश्मिका मंदाना ने कई साउथ सुपरस्टार को छोड़ा पीछे, बना लिया यह...

रश्मिका मंदाना ने कई साउथ सुपरस्टार को छोड़ा पीछे, बना लिया यह रिकॉर्ड

रश्मिका मंदाना को फैंस ने नेशनल क्रश का टैग तक दिया है।
साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के लाखों दीवाने है।
रश्मिका भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से रश्मिका चर्चे में है। लेकिन इस बार किसी खास कारण से है।

साउथ फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने विजय देवरकोंडा और समांथा अक्किनेनी को भी पीछे छोड़ दिया है। साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। जो उनके साथी कोस् स्टार्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा है। समांथा अक्किनेनी का इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन फॉलोअर्स है। जबकि विजय देवरकोंडा के कुल 12 मिलियन फॉलोअर्स है। वहीं इन दोनों एक्टर से ज्यादा फॉलोअर्स नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के है। इतना ही नहीं इस मामले में रश्मिका मंदाना ने साउथ सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन को भी पीछे छोड़ दिया है।


रश्मिका मंदाना नेशनल क्रश बन चुकी है। कन्नड़ फिल्म अदाकार
रश्मिका ने किरिक पार्टी से फिल्मों में एंट्री ली थी। उनकी पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री ली है। बॉलीवुड में एंट्री करते ही उन्हें नेशनल क्रश का टैग मिल गया। एक्ट्रेस की हंसी और क्यूट एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत लेता है। रश्मिका मंदाना जल्द ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म गुडबॉय के नजर आने वाली हैं। इसके अलावा रश्मिका मंदाना के पास एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म मिशन मजनू भी है। जबकि एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन स्टारर अपनी पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म पुष्पा को लेकर भी लगातार बिजी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular