Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी एक्टर अवधेश मिश्रा के जन्मदिन पर इन भोजपुरी सेलेब्स ने अनोखे...

भोजपुरी एक्टर अवधेश मिश्रा के जन्मदिन पर इन भोजपुरी सेलेब्स ने अनोखे अंदाज में दी बधाई, शेयर की पोस्ट

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अवधेश मिश्रा आज अपना जन्मदिन मना रहें है। और इस खास अवसर पर कई भोजपुरी सेलेब्स ने उनको अपने -अपने अंदाज में बधाई दी। अभिनेता अवधेश मिश्रा अपनी भोजपुरी फिल्मों के दम पर सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार में ही नहीं, बल्कि भारत के दूसरे हिस्सों में भी अपनी खास पहचान बनाई है। भोजपुरी एक्टर अवधेश मिश्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अवधेश मिश्रा को भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज एक्टर्स में शुमार किया जाता है। अब वो निर्देशक भी बन चुके हैं।

इस खास अवसर पर भोजपुरी के जानेमाने सितारों ने अपने -अपने अंदाज में अवधेश मिश्रा को बधाई दी। तो चलिए जानते है कि किन सेलबस ने किसी तरह से बधाई दी है। सबसे पहले बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी अवधेश मिश्रा को खास ढंग से विश किया। उन्होंने अपनी एक फिल्म की क्लिप शेयर की जिसमें अवधेश उनके पिता बने थे। काजल ने लिखा- “मेरे ऑनस्क्रीन बाबूजी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। भगवान आपको खूब खुशियां, अच्छी सेहत और आशीर्वाद दे।

कनक पांडे
भोजपुरी एक्ट्रेस कनक पांडे ने अवधेश मिश्रा की एक सोलो फोटो पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा- “इस खूबसूरत इंसान को जन्मदिन की बधाई जिसने देश पर अपनी फिल्मों के माध्यम से प्यार लुटाया है और जो जानवरों से बहुत प्यार करता है। भगवान अवधेश जी के सारे सपने पूरे करे।


निरहुआ
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आज अवधेश मिश्रा के साथ खास फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होने कैप्शन में लिखा- “शानदार अभिनेता और अब शानदार निर्देशक भी बड़े भैया अवधेश मिश्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सदा स्वस्थ रहें मस्त रहें।

मनोज टाइगर
भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर मनोज टाइगर ने भी अवधेश मिश्रा के साथ खास फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- “जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं अवधेश जी।

देव सिंह
भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर देव सिंह ने भी अवधेश मिश्रा को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अवधेश के साथ लिखा- “कुछ रिश्तें ऐसे होते हैं, जिनको नाम देकर भी इसका एहसास नहीं कर सकते। ऐसा ही रिश्ता है अवधेश भैया के साथ, जिनको मैं कोई भी नाम दे दूं, अधूरा ही है। आज अवधेश भैया का जन्मदिन है, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, खुश रहिए स्वस्थ रहिए। आपको बता दें कि देव सिंह पिछले दिनों अवदेश मिश्रा द्वारा निर्देशित भोजपुरी फिल्म अजनबी की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में थे जिसकी फोटोज खूब वायरल हो रही थीं। इस फिल्म में बिग बॉस फेम विक्रांत सिंह राजपूत भी नजर आएंगे।

नीलम गिरी
भोजपुरी की ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी की फोटो अवधेश मिश्रा के साथ खूब वायरल हो रही है। नीलम गिरी ने इस फोटो के जरिए सुपरस्टार अवधेश मिश्रा को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular