Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodन्यूड वीडियो लीक से लेकर गुपचुप शादी तक, इस एक्ट्रेस से जुड़े...

न्यूड वीडियो लीक से लेकर गुपचुप शादी तक, इस एक्ट्रेस से जुड़े हैं ये विवाद

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है। कभी अपने काम को लेकर तो कभी अपनी हॉट और बोल्ड फोटो को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। हालांकि आज एक्ट्रेस के लिए खास दिन है। बता दें कि राधिका आप्टे का आज जन्मदिन है। वह आज 36 साल की हो जाएंगी। राधिका अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। वह अपनी अदाकारी से किरदार में जान डाल देती हैं। उन्होंने ‘पार्च्ड’, ‘मांझी: द माउंटेन मैन’, पैडमैन, ‘द लस्ट स्टोरीज’ और ‘रात अकेली है’ जैसी हिट फिल्में दी हैं।

राधिका आप्टे ने बोल्ड और ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर भी विवादों में घिरी रहती हैं। उन्होंने कई बार ऐसे फोटोशूट करवाए हैं, जिसकी वजह से ट्रोल्स के निशाने पर रही हैं। हाल में उनके खिलाफ ट्विटर पर बायकॉट राधिका ट्रेंड हुआ था। रााधिका आप्टे ने साल 2012 में सबसे छुपकर विदेशी म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली थी। इस बात का खुलासा आप्टे ने साल 2013 में किया। वह दोनो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। राधिका की शादी के बाद भी ज्यादा वक्त भारत में ही बिताती हैं। इसे लेकर भी ट्रोल्स उन्हें निशाना बना चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika (@radhikaofficial)


राधिका आप्टे ने साल 2005 आई फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2016 में आई फिल्म ‘पार्च्ड’ से उनके न्यूड सीन लीक होने पर काफी बवाल हुआ था। वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। इससे पहले, साल 2017 में राधिका आप्टे फिर विवादों में घिरी थीं। राधिका आप्टे की बाथरूम में नहाते हुए सेल्फीज सोशल मीडिया पर लीक हुई थी। राधिका आप्टे ने इस पर रिएक्ट किया था और कहा था कि इस तस्वीर में जो महिला वो उनके जैसे दिखती हैं, लेकिन वह नहीं हैं। राधिका आप्टे के न्यूड वीडियो लीक होने की घटना कई बार हो चुकी है।

साल 2017 में फिल्म ‘क्लीन शेव’ के दौरान भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर राधिका ने दावा किया था कि इस वीडियो में वह नहीं है। वह किसी और का वीडियो है। हाल में ग्राजिया मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया था। राधिका का जन्‍म 7 सितंबर 1985 को तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था। उनके पिता डॉ. चारुददत्त आप्‍टे एक पुणे के एक मशहूर न्‍यूरोसर्जन हैं।

राधिका ने हिंदी के साथ-साथ मलयालम, बंगाली, मराठी, तमिल और अंग्रेजी कई फिल्मों में काम किया है। वह अक्सर लीक से हटकर फिल्में करती हैं। वह कमर्शियल सिनेमा और आर्ट सिनेमा में बराबर काम करती हैं। राधिका आप्टे अपने यादगार रोल के जरिए अलग पहचान बना चुकी हैं। वह कई बार कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहीं। यहां हम आपको राधिका आप्टे की फिल्मों और उनसे जुड़े विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular