Saturday, May 11, 2024
HomeBollywoodBig Boss 15: टीवी की ये फेमस एक्ट्रेस लेने वाली है बिगबॉस...

Big Boss 15: टीवी की ये फेमस एक्ट्रेस लेने वाली है बिगबॉस के घर में एंट्री

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही दस्तक देने वाला है। जिसको लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी शूटिंग स्टार्ट कर दी है। हालांकि बिगबॉस ओटीटी को स्टार्ट कर दिया गया है और फैंस इस खूब पसंद भी कर रहे है। लेकिन कलर्स टीवी पर बिगबॉस 15 की तैयारी शुरू हो गई है। अब इससे जुड़ी एक खबर सामने आई है।

दरअसल बिगबॉस के लिए टीवी एक्ट्रेस रिम शेख का नाम सामने आया है। सुनने में आ रहा कि रिम शेख जल्द बिगबॉस के घर में एंट्री लेंगी। मेकर्स रिम शेख के नाम पर चर्चा कर रहे हैं। बता दे कि टीवी शो तुझसे है राब्ता में रिम लीड भूमिका में नजर आई थी। लोगों ने भी उन्हें खूब पसंद किया था। हालांकि रिम ने पहले बिगबॉस के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। लेकिन अब उनका टीवी शो ऑफ एयर होने के बाद रिम ने बिगबॉस के लिए मन बना लिया है।

बता दे कि रिम टीवी की फेमस अभिनेत्रियों में से है। रिम अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर और विडियो से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनके फॉलोअर्स भी काफी अच्छे है। उम्मीद जताई जा रही है कि बिगबॉस में एंट्री के बाद से रिम के फैंस की लिस्ट में और भी इजाफा होगा। हालांकि रिम ने बिगबॉस में एंट्री लेने पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular