Sunday, September 8, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी गाना 'करंट' रिलीज होते ही मचाया धमाका, एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने...

भोजपुरी गाना ‘करंट’ रिलीज होते ही मचाया धमाका, एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने गिराई ‘बिजुरिया’!

नई दिल्ली। भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए जाने जाते हैं। लगातार वो नए -नए गाने लेकर आ रहें है। पवन सिंह का कोई भी गाना रिलीज होते ही धमाका मचा देता है। अब वो एक बार फिर से बॉलीवुड की प्लेबैक पायल देव के साथ धमाकेदार गाना लेकर आए हैं। इस गाने के बोल हैं ‘करंट।’इस गाने को वीडियो रिलीज किया जा चुका है। इसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी भी ‘बिजुरिया’ गिराते हुए नजर आ रही हैं।

बता दें कि पायल देव और पवन सिंह ने इससे पहले हिंदी सॉन्ग ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन गाया था। इसे भी दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था। गाना कई दिनों तक यूट्यूब पर ट्रैंड करता रहा था और नए आयाम स्थापित किए थे। लोगों ने ‘बारिश बन जाना’ पर खूब रील वीडियो भी बनाए थे, जो कि सोशल मीडिया पर चारों तरफ छाए रहे थे। उनके गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस गाने को हिना खान पर फिल्माया गया था। गाना ‘करंट’ के वीडियो को अपनी धुन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इसे रिलीज किए जाने के कुछ ही देर में ढाई लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स भी। जहां गाने क पवन सिंह और पायल देव ने अपनी बेहतरीन गायिकी से सजाया है। वहीं, इसमें रैप मोहसिन शेख ने दिया है और म्यूजिक पायल देव का है। गाने के लिरिक्स मोहसिन शेख और पायल देव ने लिखे हैं म्यूजिक प्रोड्यूसर आदित्य देव हैं। पायल देव और पवन सिंह की आवाज में गाना ‘करंट’ में हिंदी और भोजपुरिया टोन लोगों को काफी पसंद आ रही है।

गाने को बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है। इसकी शूटिंग आउटडोर की गई है। इसके साथ ही इसमें रैप को भी शामिल किया गया है। पायल देव और पवन सिंह की आवाज में ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसका वीडियो वायरल भी हो रहा है। वहीं, साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी ने भी इसमें खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। इसमें उनकी बोल्ड अदाएं लोगों को दिल जीत रही हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular