Friday, March 29, 2024
HomeBhojpuri CinemaBig Boss OTT : घर से बेघर हुई अक्षरा सिंह-मिलिंद गाबा की...

Big Boss OTT : घर से बेघर हुई अक्षरा सिंह-मिलिंद गाबा की जोड़ी

टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस अक्सर फैंस के बीच अपनी खास जगह बनाए रहता है। इस बार फैंस इस शो को खूब पसंद कर रहे है। साथ ही अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट भी कर रहे है। हालांकि इस बार बिग बॉस OTT पर छाया हुआ है। बता दे कि रविवार के वार में इस हफ्ते मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह की जोड़ी घर से बेघर हो गई है। जिसके बाद फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है।

रविवार को शो में रोनित रॉय और ऋचा चड्ढा अपनी अपकमिंग वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए आए थें। इस दौरान दोनों ने घरवालों के साथ एक गेम खेला। इस गेम के बाद घर में जबरदस्त हंगामा हुआ। शो के होस्ट करण जौहर ने बताया कि इस हफ्ते मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह को कम वोट मिले है। जिसके चलते उन्हें घर से बाहर हो रहे हैं।

बता दे कि बेघर होने से पहले करण जौहर ने अक्षरा सिंह को फटकार लगाई थी। करण ने नेहा भसीन की बॉडी शेमिंग के लिए अक्षरा सिंह को फटकार भी लगाई थी। जिसपर करण ने अक्षरा सिंह को माफी मांगने के लिए भी कहा। शो में अब दो हफ्ते ही बचे हैं। अक्षरा और मिलिंद से पहले उर्फी जावेद, रिद्धिमा पंडित, करण नाथ, जीशान खान एलिमिनेट हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular