Thursday, April 25, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी धमाल, एक्ट्रेस के...

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी धमाल, एक्ट्रेस के नए गाने ने जीता फैंस का दिल

मुंबई। भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी कातिलाना अदाओं और तीखी निगाहों से सबको अपना बना लेने वाली ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी ने फैंस के दिलों में धमाल मचा रखी है। अब इसी कड़ी में नीलम गिरी का एक और धमाकेदार गाना रिलीज किया गया है। इस गाने के बोल हैं ‘रील वाली दिल ले गईल।’ भोजपुरी सिनेमा के चहेते सिंगर अरविन्द अकेला कल्लू की मधुर आवाज में गाया हुआ ये वीडियो सॉन्ग ‘रील वाली दिल ले गईल’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।


याद दिला दें इससे पहले भी अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी कई गानों में साथ नजर आ चुके हैं और इंटरनेट पर धमाका कर चुके हैं। हाल ही में कल्लू और नीलम के कुछ गाने जैसे ‘कबले लाईक ही दुसरका’ ‘लैला नेनुआ’ ‘बियाह बिना बिगारतारू’ यूट्यूब पर मिलेनियम क्लब में शामिल हो चुके हैं। ये सभी गाने आज भी काफी देखे जा रहे है। साथ ही फैंस इन्हें खूब वायरल भी कर रहे हैं। दोनों ही सितारों की फैन फॉलोईंग काफी ज्यादा है। ऐसे में जब भी दोनों साथ आते हैं तो फैंस के लिए डबल ट्रीट होती है।


बता दें वर्ल्डवाइड रिकार्डस प्रस्तुत ‘रील वाली दिल ले गईल’ सांग के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी, संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं। इसके निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, डीओपी राजेश राठौड़, रवि राठौड़, एडिटर मीत जी, परिकल्पना अरबिंद मिश्रा, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। सहयोग गुड्डू जी पांडेय, हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा का है।

अरविन्द अकेला कल्लू और नीलम गिरी के लाजवाब परफॉर्मेन्स वाला ये गाना काफी धमाल कर रहा है। मस्ती से भरपूर इस वीडियो सॉन्ग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। साथ ही ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी की मनमोहक अदाओं का तो क्या कहना। वो अपने लटके झटके से बिजलियां गिरा रही हैं। कल्लू और नीलम की जोड़ी इस गाने में फुल टू इंटरटेन कर रही है। फैंस को इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और नीलम गिरी की केमिस्ट्री गजब की लग रही हैं। वीडियो को कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 489,737 लोग देख चुके हैं।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular