Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodएक्टर रणबीर कपूर की बहन ने खोल दी पोल, गर्लफ्रेंड को ऐसे...

एक्टर रणबीर कपूर की बहन ने खोल दी पोल, गर्लफ्रेंड को ऐसे देते थे गिफ्ट्स

मुंबई। ‘द कपिल शर्मा शो ’ शुरू होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें है। बतादें की ‘द कपिल शर्मा शो ’ लोगों को थोड़ा हसता, तोडा गुदगुदाता है। जिस वजह से दर्शक इस शो को काफी पसंद करते है। ‘द कपिल शर्मा शो ’ में इस बार चार चांद लगाने के लिए कपूर खानदान के खास मेहमान पहुंचने वाले हैं। टीवी कॉमेडी शो में एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी खास मेहमान के तौर पर नजर आने वाले हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ के इस प्रोमो को रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘नीतू कपूर के सामने रणबीर लगते हैं सीधे साधे, पर रिद्धिमा ने बताया उनका अतरंगी करनामा!’. बेटे का कारनामा सुनकर मम्मी ने भी सिर पकड़ लिया।


जहां मां-बेटी की जोड़ी ने कुछ दिलचस्प बातचीत करेंगे। शो में पहली बार मां-बेटी की जोड़ी शिरकत करने वाली है। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें रिद्धिमा अपनी मां नीतू के सामने अपने भाई और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की पोल खोलती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि नीतू और रिद्धिमा से सजा द कपिल शर्मा का ये एपिसोड इस हफ्ते रविवार को टेलिकास्ट होने जा रहा है। नीतू कपूर इसके अलावा इंडियन आइडल 12 में नजर आई थीं।

दरअसल, इस प्रोमो में कपिल, रिद्धिमा से पूछते हैं कि क्या यह सच है कि जब आप लंदन में पढ़ा करती थीं और उनके भाई बिना बताई उनकी चीजें किसी और को गिफ्ट कर दिया करते थे। ये सुनकर रिद्धिमा हां में सिर हिलाती हैं और हंसते हुए कहती हैं, ‘हां मैं उस वक्त लंदन में पढ़ाई करती थीं। जब मैं घर आई तो एक दिन उसकी एक फ्रेंड घर मुझसे मिलने घर आई थीं।

तभी नीतू बीच में टोकती हैं गर्लफ्रेंड… सब हंसने लगते हैं और रिद्धिमा बताती हैं, तब मैंने नोटिस किया कि उसने जो टॉप पहना है वह बिल्कुल मेरी तरह है। जो मुझे मिल नहीं रहा है। बाद में मुझे पता चला कि वो मेरी चीजों के चुपचाप निकालकर उसको गिफ्ट कर रहा था। ये बात सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगे और नीतू कपूर ने अपना सिर पकड़ लिया। रिद्धिमा कपूर की बात सुनने के बाद नीतू कपूर कहेंगी कि मैंने कभी अपने बच्चे को पैसे नहीं दिए थे। मैंने केवल उतने ही पैसे हमेशा दिए जितनी उन्हें जरूरत थी। मैंने कभी उन्हें बिगाड़ने के लिए पॉकेट मनी नहीं दी। मैं उन्हें पैसे देती थी यही बहुत था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular