Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodएक्टर व डायरेक्टर फरहान अख्तर ने रोमांटिक अंदाज गर्लफ्रेंड को बर्थडे किया...

एक्टर व डायरेक्टर फरहान अख्तर ने रोमांटिक अंदाज गर्लफ्रेंड को बर्थडे किया विश, इस एक्टर ने किया ऐसा कमेंट

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर व डायरेक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। खास कर वो अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अपनी पूर्व पत्नी अधुना भवानी से अलग होने के बाद से ही फरहान, शिबानी को डेट कर रहे हैं।


बता दें कि अधुना एक बड़ी हेयर स्टाइलिस्ट हैं और इन दिनों निकोलो मोरिया के साथ रिश्ते में हैं। निकोलो डिनो मोरिया के भाई हैं। फरहान अख्तर और शिबानी बीते 3 सालों से साथ हैं। इसके पहले फरहान अख्तर ने अधुना भवानी से शादी की थी और 17 सालों बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों पिछले दिनों साथ में मालदीव वेकेशन पर भी गए थे। दोनों के बीच का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)


दोनों की शादी को लेकर भी लगातार चर्चे हो रहे हैं। आज शिबानी दांडेकर का जन्मदिन है। शिबानी के बर्थडे पर फरहान ने उन्हें खास अंदाज में एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर कर विश किया है। फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘पूरे दिल से.. जन्मदिन मुबारक हो शू। मैं तुमसे प्यार करता हूं।’ फोटो पर ऋतिक रोशन ने कमेंट कर शिबानी को बर्थडे विश किया है। बता दें कि, फरहान अख्तर को हाल ही में फिल्म तूफान में देखा गया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular