Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodसुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म तड़प की रिलीज डेट...

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म तड़प की रिलीज डेट आई सामने

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। उनकी पहली फिल्म तड़प जल्द ही रिलीज होने वाली है। अहान के साथ इस फिल्म में तारा सुतरिया नजर आएंगी। कोरोना के कारण इस फिल्म की डेट को लेकर कुछ क्लियर नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

साजिद नाडियाडवाला ने अपकमिंग फिल्म तड़प की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। इस फिल्म के पोस्टर सामने आने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तड़प फिल्म तेलुगु फिल्म RX 100 की हिंदी रीमेक है जिसे मिलन लुथरिया ने बनाया है।

फिल्म तड़प की रिलीज डेट के ऐलान होते ही सुनील शेट्टी काफी खुश और एक्साइटेड दिखे। सुनील शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के जरिए ट्वीट कर लिखा कि में इस फिल्म को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। साजिद इतने प्यार के लिए शुक्रिया।

बता दे कि कोरोना के कारण सिनेमाघर बंद थे। लेकिन अब धीरे धीरे सभी जगह पर सिनेमाघर खुल गए है। जिसके बाद की फिल्मों के रिलीज डेट बदल गए है। फिल्म तड़प से अहान शेट्टी डेब्यू करने वाले है। उम्मीद कि जा रही है कि मिलन लुथरिया की फिल्म ने अब तक बेहतरीन कमाई कि है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म भी अच्छी कमाई करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular