Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodबॉलीवुड की सबसे अजीबोंगरीब अफवाहें जिनपर विश्वास कर पाना भी मुश्किल

बॉलीवुड की सबसे अजीबोंगरीब अफवाहें जिनपर विश्वास कर पाना भी मुश्किल

मुंबई। बॉलीवुड में आए दिन कई अफवाहें उड़ती रहती है। कभी-कभी तो बॉलीवुड स्टार्स ऐसी अफवाहों के शिकार हो जाते है जिनसे उनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं होता। इनमें से कई अफवाहें ऐसे भी रहीं जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। आइए इस रिपोर्ट में जानते है वो कौन सी 5 अफवाहें रहीं जिनपर विश्वास कर पाना भी मुश्किल है।

करण जौहर-सिद्धार्थ मल्होत्रा रहे रिलेशनशिप में

बॉलीवुड की सबसे अजीबोग़रीब अफवाह में सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर का रिलेशनशिप में होना रहा। दरअसल ऐसी अफवाह थी कि सिद्धार्थ और करण एकदुसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। यहां तक कि दोनों का 2 साल से रिश्ते में होने तक की अफवाह फिल्म इंडस्ट्री में उड़ी। करण जौहर ने अपनी फिल्म “स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर” में सिद्धार्थ को कास्ट किया था। तब से यह खबर थी कि करण सिद्धार्थ के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में थे। जो की महज यह एक अफवाह थी।

शाहरुख खान है बायसेक्सुअल

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को लेकर कई बार अफवाहें उड़ती रही हैं। कभी किसी एक्ट्रेस के साथ लिंक अप की खबरें तो कभी किसी से मनमुटाव को लेकर चर्चा। इन सबके बीच एक ऐसी भी अफवाह उड़ी थी जो फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया। दरअसल अफवाह यह थी कि शाहरुख खान बायसेक्सुअल है। जिसपर शाहरुख खान ने प्रतिक्रिया देते हुए इस अफवाह को बिल्कुल बकवास बताया था।

अलग होने वाले थे काजोल और अजय देवगन

अफवाहों की लिस्ट में काजोल और अजय देवगन का भी नाम शामिल रहा है। इन दोनों को लेकर ऐसी अफवाहें थी कि काजोल और अजय देवगन अलग होने वाले है। क्योंकि अजय देवगन का नाम बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत से जोड़ा गया था। अफवाहों कि माने तो यहां तक कि चर्चा थी कि जब कंगना और अजय की लिंक अप की खबर काजोल को लगी तो काजोल ने अजय से अलग होने का फैसला लिया। जो बाद में यह भी बहुत बड़ी अफवाह निकली।

विवेक ओबेरॉय की हालत नाजुक

दरअसल तमिल एक्टर विवेक के निधन पर ऐसी अफवाहें आ रही थी कि विवेक ओबेरॉय हॉस्पिटल में भर्ती है और उनकी हालत नाजुक है। यह भी एक मात्र अफवाह थी जो एक जैसा नाम होने के कारण उड़ी और वायरल हो गई थी। हालांकि विवेक ओबेरॉय ने बाद में ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि वह बिल्कुल स्वस्थ है और अपनी फैमिली के साथ है। साथ ही उन्होंने तमिल एक्टर विवेक को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की।

आयुष्मान खुराना की मौत

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक अखबार में अपनी मौत के बारे में पढ़ कर उन्हें आश्चर्य हुआ था। दरअसल 2013 में फिल्म बेवकूफियां की शूटिंग के बाद आयुष्मान ने एक अखबार में पढ़ा था कि स्विट्जरलैंड में एक स्कीइंग के बाद उनकी मौत हो गई। जो आयुष्मान के लिए अब तक की बेहद ही बकवास अफवाह रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular