Saturday, July 27, 2024
HomeHollywood‘ब्लैक विडो’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस फिर बनी मां, बेटे को...

‘ब्लैक विडो’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस फिर बनी मां, बेटे को दिया जन्म, पति ने पोस्ट शेयर कर दी गुड़ न्यूज़

मुंबई। हॉलीवुड फिल्म में ‘ब्लैक विडो’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। स्कारलेट जोहानसन फिर से मां बन गई है। स्कारलेट के फैंस इस बात से काफी खुश हैं और पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। वैसे सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें इस बात पर यकीन नहीं हो रहा की स्कारलेट जोहानसन मां बन गई हैं। वह अभी भी इसे मजाक समझ रहे हैं। एक यीजर ने लिखा, ‘स्कारलेट जोहानसन दूसरी बार मां बन गईं? नहीं ये आप मजाक कर रहे हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colin Jost (@colinjost)


स्कारलेट जोहानसन के पति कॉमेडियन व अभिनेता कॉलिन जोस्ट ने हाल ही में पोस्ट कर बताया था कि स्कारलेट जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसी कड़ी में कुछ देर पहले कॉलिन जोस्ट ने पोस्ट कर फैंस को बताया कि स्कारलेट ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने बेटे का स्वागत किया है।

स्कारलेट दूसरी बार मां बनी हैं। उनकी 6 साल की बेटी है जो कि स्कारलेट की पहली शादी से हुई थी। उनके एक्स-हसबेंड का नाम Frenchman Romain Dauriac है। फ्रेंचमैन से तलाक के बाद स्कारलेट और कॉल‍िन ने तीन साल एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद अक्टूबर 2020 में उन्होंने शादी कर ली। कॉलिन जोस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, “ठीक है, हम एक बेटे के माता पिता बने हैं। उसका नाम कॉस्मो है। हम उससे बहुत प्यार करते हैं। इस दौरान हमारे प्राइवेसी के लिए आपकी बहुत सराहना की जाएगी।”

RELATED ARTICLES

Most Popular