Friday, April 19, 2024
HomeBhojpuri Cinemaदिनेश लाल यादव के इस गाने ने फैंस के दिल में मचाया...

दिनेश लाल यादव के इस गाने ने फैंस के दिल में मचाया धमाका, रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया

मुंबई। भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के गानों की दीवानगी उनके फैंस के सर चढ़कर बोलती है। दिनेश लाल यादव अपने फैंस के लिए एक और धमाकेदार गाना लेकर आए है। भोजपुरिया दर्शकों के बीच निरहुआ के लिए दीवानगी कई बार देखी जा चुकी है। साथ ही वो अब राजनीति में भी अपने पैर जमा चुके हैं। इसके साथ भी उनके कई गाने मार्केट में आते रहते हैं। उनका कोई भी गाना रिलीज होता है तो वो खूब सफलता हासिल करता है।

सावन के पवित्र महीने में निरहुआ का लेटेस्ट गाना ‘आओ भोले’ बाबा को समर्पित है। इस नए गाने में निरहुआ धरती पर बढ़ रहे पाप पर अंकुश लगाने के लिए भोलेनाथ का आह्वान कर रहे हैं। गाने में निरहुआ का तांडव नृत्य फैंस को काफी दमदार लग रहा है। साथ में निरहुआ का लुक भी काफी जानदार दिखाई दे रहा है। बता दें इस गाने को गाया भी निरहुआ ने ही है, जिसके चलते गाने में और जान आ गई है।

हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी निरहुआ का गाना ‘ये मेरा प्यारा इंडिया’ रिलीज हुआ था। 15 अगस्त को निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया पर ‘ये मेरा प्यारा इंडिया’ गाना रिलीज किया था। ये गाना आजादी दिवस को लेकर बनाया गया है। निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर 54 सेकेंड के गाने का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो गाना गाते नजर आ रहे थे। वीडियो में रिकॉर्डिस्ट भी नजर आ रहे थे। इस देशभक्ति के गाने में भारतीय सेना की भी झलक देखने को मिल रही थी, जो सभी के दिल को छू रही थी।

‘आओ भोले’ गाने के बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं और आर्या शर्मा ने इस गाने का म्यूजिक बनाया है। वीडियो में कोर्योग्राफी प्रसून यादव की है। ‘आओ भोले’ गाने के वीडियो सॉन्ग को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया है, जिसे कुछ ही देर में हजारों व्यूज मिल चुके थे और ये आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही दिनेश लाल यादव निरहुआ के फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular