Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodबिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर ने की धमाकेदार पार्टी, ये...

बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर ने की धमाकेदार पार्टी, ये सलेब्स आए नजर

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों अपने रियेलिटी शो बिग बॉस ओटीटी को लेकर सुर्खियों में हैं। करण जौहर बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर रहे है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी शो शुरू हो चूका है। दर्शकों को बिग बॉस ओटीटी का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब वो इंतजार ख़त्म हो चुका है।

शो के प्रीमियर के बाद करण जौहर ने इंडस्ट्री के अपने खास दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। करण जौहर के साथ इस पार्टी में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ नजर आए। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों ने इस पार्टी में शिरकत की। करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा भी करण जौहर के साथ पार्टी में दिखाई दिए।

तस्वीर के लिए एक साथ आए सेलेब्रिटी बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। तस्वीर के लिए फैंस पहले से ही खूब प्यार बरसा रहे हैं। अमृता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में रात की झलक भी शेयर की, जिसमें करीना कपूर और करिश्मा कपूर थीं। जहां तक ​​पठान फिल्म की बात है, अभी तक इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म में शाहरुख खान एक जासूस की भूमिका में नजर आने वाले हैं। पठान में, शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म बड़े बजट की एक्शन फिल्म है और इसमें सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशिन में बनी इस फिल्म के 2022 में रिलीज होने की संभावना है।

करिश्कमा कपूर खान ने इस पार्टी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह शाहरुख, गौरी, करीना, मलाइका, अमृता अरोड़ा मनीष मल्होत्रा और करण जौहर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान शाहरुख खान का लुक चर्चा में छाया रहा। अपनी आने वाली फिल्म पठान के लिए शाहरुख का रॉ लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। इस दौरान वह काले रंग की टी-शर्ट और डेनिम पहने हुए नजर आए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular