Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी गाना 'भोले बाबा खोली ना केवड़िया' ने उड़ाई गर्दा, शिव...

भोजपुरी गाना ‘भोले बाबा खोली ना केवड़िया’ ने उड़ाई गर्दा, शिव की भक्ति में जमकर नाचे फैंस

नई दिल्ली। भोजपुरी गानों का खुमार इस समय बखूबी देखा जा सकता है। खासकर सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ के गानों ने धमाल मचा राखी है। अब इसी कड़ी में एक और भोजपुरी गाने ने गर्दा उदा रखी है। भोजपुरी सिनेमा में अपनी गायिकी और अदायगी के लिए जाने जाने वाले एक्टर रितेश पांडे के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फैंस उनके अपकमिंग बोलबम सॉन्ग ‘भोले बाबा खोली ना केवड़िया’का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसे अब रिलीज किया जा चुका है।

बता दें कि इससे पहले रितेश पांडे के कई बोलबम गीत रिलीज किए जा चुके हैं। इसमें ‘दिल जय शिवशंकर बोले’, ‘तेरे दर पे’, ‘आज मोहे भंगिया पिलायी दो’ और ‘सावन बरसे’ जैसे गानों से एक्टर धमाल मचा चुके हैं। ‘आज मोहे भंगिया पिलायी दो’ बोलबम गीत रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर जमकर वायरल हुआ था। इस गाने को रितेश के साथ शिल्पी राज ने भी गया है। वीडियो की बात की जाए तो इसे डेढ़ मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 41 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। गाने को ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ पर रिलीज किया गया था।

भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह अपनी एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाती हैं। फैंस उनके डांस के दीवाने हैं। वो जब भी किसी गाने में नजर आती हैं तो अपने एक्सप्रेशन्स और डांस मूव्स से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा जाती हैं। रितेश पांडे का नया बोलबम गीत ‘भोले बाबा खोली ना केवड़िया’ इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसमें वो एक्ट्रेस ऋतु सिंह के साथ जमकर नाचते दिख रहे हैं। ऋतु सिंह के डांस मूव्स को देख फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

इससे पहले इसके पोस्टर और टीजर वीडियो को जारी किया गया था। रितेश ने भी इस गाने के रिलीज होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। तभी से फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस ऋतु सिंह भी नजर आ रही हैं। इस सावन का ऋतु का ये पहला बोलबम गीत है। भोजपुरी गाना ‘भोले बाबा खोली ना केवड़िया’ को रितेश पांडे, दीपा भारती और आर आर पंकज ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। इसके लिरिक्स मनजीत मीत ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। गाने को रितेश पांडे, ऋतु सिंह और रवि पंडित पर फिल्माया गया है। गाना यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसे डेढ़ लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 15 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular