Wednesday, November 29, 2023
HomeBollywoodसपना चौधरी के नए गाने ने इन गानों को किया पीछे, देखिए...

सपना चौधरी के नए गाने ने इन गानों को किया पीछे, देखिए धमाके दार वीडियों

मुंबई। हरियाणवी गानों का क्रेज सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि कई राज्यों में देखने को मिलता है। शादी हो या पार्टी हरियाणवी गाने सुनने को मिल ही जाते है। दरअसल कुछ समय से हरियाणवी गानों का क्रेज कुछ ऐसा चढ़ा की सोशल मीडिया से लेकर लोगों के दिलों तक में घर कर गए। हरियाणवी गानों की बात जब भी होती है तो सपना चौधरी के गाने जरूर सुने जाते हैं। सपना जब भी कोई नया गाना लेकर आती है तो वह सोशल मीडिया में जमकर धूम मचाता है। एक बार फिर ऐसा है।

सपना का नया गाना ‘बागड़ो नाची सावण में’ रिलीज हो गया है। रिलीज होने के बाद से ही यह गाना जमकर तहलका मचा रहा है। हरियाणवीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी का यह गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। कुछ ही दिन में इसे 55 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया है और रिलीज होने के बाद से ही यह यूट्यूब के ट्रेंडिंग सांग की लिस्ट में टॉप 10 में बना हुआ है। ‘बागड़ो नाची सावण में’ को आवाज रुचिका जांगिड़ ने दी है जबकि इसे लिखा फरिस्ता ने है।


इसमें सपना चौधरी की एक्टिंग और उनके लुक को खासा पसंद किया गया। वैसे तो सपना चौधरी के हर एक गाने में धूम मचती है फिर चाहे वह स्टेज शो ही क्यों न हो। माना जा रहा है कि सपना चौधरी का नया गाना ‘बागड़ो नाची सावण में’ कुछ महीनों पहले रिलीज हुआ 52 गज का दामन को टक्कर देगा। इस गाने को पहली बार सुनने में ही 52 गज का दामन की याद दिलाता है। सपना के इस गाने का म्यूजिक कहीं न कहीं रेनुका पवार के 52 गज के दामन से मेल खाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular