Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodकिशोर कुमार जो अपने आप में ही थे एक अजूबा

किशोर कुमार जो अपने आप में ही थे एक अजूबा

मुंबई : किशोर कुमार वो दिग्गज कलाकार थे जिन्हें अभिनय, गायन और निर्देशन में भी सफलता हासिल की थीं। एक शख्स में ही सारे गुण विद्यमान थे। उनके द्वारा गाये हुए गाने लोगों को अपना दीवाना बना देते थे। किशोर कुमार ने जिन एक्टरों के लिये गाना गाया वो भी हिट हो गये। यूं तो हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में कितने गायक आये और गये लेकिन किशोर दा तो किशोर दा ही थे। रोते हुए चेहरे पर भी वो अपने अभिनय और गाने से मुस्कान ला देते थे। यही वजह है कि आज भी लोग किशोर दा के गानों के उतने ही बड़े फैन हैं जितने की पहले थे।

इस महान फनकाऱ का आज जन्मदिन है। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, साल 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था और बाद में वह मुंबई आ गये। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से। किशोर कुमार ने केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि बंगाला और तमिल भाषा में भी कई ब्लॉकबस्टर गाने दिये। राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाने में किशोर कुमार का अहम योगदान रहा। राजेश खन्ना की अधिकतर फिल्मों में किशोर कुमार ने ही गाने गाये थे। ये गाने इतने सुपर-डुपर हिट हुए इनके साथ-साथ राजेश खन्ना भी हिट होते चले गये। किशोर जितने मशहूर थे उतने ही उनके लव अफेयर के चर्चें भी काफी सुर्खियों में रहें। किशोर दा ने एक नहीं बल्कि चार-चार खूबसूरत एक्ट्रेसस से शादी की थी।

किशोर कुमार की पहली शादी 1950 में दिग्गज फिल्मकार सत्यजीत रे की भतीजी रुमा गुहा से हुई थी। अमित कुमार, किशोर कुमार और रुमा के ही बेटे हैं। लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी और साल 1958 में किशोर कुमार और रुमा का तलाक हो गया। इसके बाद किशोर दा की जिदंगी में आईं खूबसूरत अदाकार मधुबाला। मधुबाला को बीमारी होने के बावजूद किशोर दा उनसे शादी करने के लिये तैयार हो गये। उन्होंने मधुबाला से शादी के लिए इस्लाम तक कुबूल कर लिया था। मुस्लिम होने के बाद किशोर कुमार ने अपना नाम करीम अब्दुल रख लिया था। दोनों ने साल 1960 में शादी कर ली। शादी से पहले भी किशोर दा को मधुबाला की बीमारी के बारे में पता था। 27 साल की मधुबाला के दिल में छेद पाया गया था। वो बीमार रहने लगी थीं। किशोर कुमार मधुबाला को इलाज के लिए लंदन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब देते हुए कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा मधुबाला एक से दो साल ही जी पाएंगी। लेकिन डॉक्टरों के हाथ खड़े करने के बाद भी नौ साल तक मधुबाला जीवित रहीं लेकिन जीवन के आखिरी नौ साल उन्होंने बेहद अकेले में गुजारे। किशोर कुमार और मधुबाला की शादी 10 साल चली। इसके बाद मधुबाला किशोर कुमार को छोड़कर हमेशा के लिये इस दुनिया से चली गईं।

मधुबाला के चले जाने के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में एंट्री हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस योगीता बाली की। जब योगिता बाली का परिवार किशोर कुमार और उनकी शादी के लिए राजी नहीं हुआ तो उन्होंने चोरी छिपे शादी करने का फैसला किया। 4 अगस्त को ही किशोर कुमार का जन्मदिन होता है और 4 अगस्त 1976 को ही किशोर कुमार ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने एक दोस्त के घर योगिता बाली से चोरी छिपे शादी रचा ली। लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाईं। इसकी वजह थी कि योगिता बाली बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के करीब होने लगी थीं। ऐसे में दो सालों के अंदर ही योगिता और किशोर कुमार अलग हो गये। इसके बाद साल 1980 में किशोर कुमार ने चौथी शादी लीना चंद्रवारकर से की, जो अपने दौर की काफी मशहूर एक्ट्रेस थीं। दोनों को एक बेटा भी हुआ, जिनका नाम सुमित कुमार है। किशोर कुमार की ये शादी ही जिंदगी के अंत तक चली। साल 1987 में किशोर कुमार ने इस दुनिया को हमेशा के लिये अलविदा कह दिया। इस तरह एक सबका पसंदीदा कलाकार हमेशा के लिये हमारे बीच से चला गया

RELATED ARTICLES

Most Popular