Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodअसल जिंदगी में सलमान खान बनने वाले थे कियारा आडवाणी के मौसा

असल जिंदगी में सलमान खान बनने वाले थे कियारा आडवाणी के मौसा

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में 2014 में फिल्म फुगली से डेब्यू किया था। कम ही समय में कियारा ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली। लेकिन क्या आपको पता है कि कियारा आडवाणी का बॉलीवुड से पुराना रिश्ता रहा है।

सलमान खान बनने वाले थे उनके मौसा

बॉलीवुड स्टार सलमान खान कियारा आडवाणी के मौसा बनने वाले थे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। लेकिन उनका रिश्ता सलमान खान के साथ जुड़ने वाला था। कियारा ने बताया कि उनकी मां सलमान खान की बचपन की फ्रेंड रही हैं। उनकी मौसी शाहीन जाफरी के साथ सलमान खान का अफेयर था।कियारा ने बताया कि सलमान खान और शाहीन मौसी ने कुछ वक्त के लिए एक दूसरे को डेट किया था। हो सकता है कि यह उनका पहला रिश्ता रहा हो और वह सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड रही होंगी।

अशोक कुमार थे सौतेले परदादा

कियारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिल्म स्टार सईद जाफरी की पोती है। क्योंकि उनके नाना सईद जाफरी के भाई थे।इसके अलावा कियारा ने बताया कि वह दिग्गज फिल्म अभिनेता अशोक कुमार के खानदान से ताल्लुक रखती हैं। कियारा के नाना जो सईद जाफरी के भाई हैं। उन्होंने दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी एक ब्रिटिश महिला थी। भले ही वह मुस्लिम थे,उन्होंने दूसरी पत्नी(भारती गांगुली) से शादी करने के लिए उन्हें तलाक दे दिया,जो अशोक कुमार की बेटी है। जब एक्टर की कुछ साल पहले मृत्यु हुई तब उनकी पहली पत्नी भारत दुबारा लौटीं और अब वह कियारा के साथ रहती है। एक बड़ा खुशहाल परिवार की तरह।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular