Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodशहनाज गिल की फोटो देखकर फैंस हुए इमोशनल

शहनाज गिल की फोटो देखकर फैंस हुए इमोशनल

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अब शहनाज गिल अपने काम पर वापस लौटी हैं। वो दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म हौसला रख की प्रमोशन में जुटी हुई हैं। शहनाज लोगों के साथ ऊपर के मन से मुस्काने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनके चेहरे पर मायूसी साफ-साफ नजर आ रही है।

हाल ही में फिल्म के सेट से शहनाज ने एक फोटो शेयर की है। जिस फोटो में शहनाज एक छोटे से बच्चे के हाथों को चूमती नजर आ रही हैं। ये प्यारी सी फोटो लोगों के दिलों को छू गई है। इससे पहले भी दिलजीत दोसांझ के साथ उनका वीडियो वायरल हुआ था।

इसी बीच ये खबरें आ रही हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अब शहनाज गिल मुंबई में नहीं रहना चाहती हैं। वो मुंबई छोड़ने वाली हैं। लेकिन जब खबर की सच्चाई सामने आयी तो पता चला कि ये खबर पूरी तरह से गलत है। सबकी चहेती शहनाज गिल मुंबई नहीं छोड़ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular