Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodशादी के बाद मीडिया से रुबरु होंगे राहुल और आथिया

शादी के बाद मीडिया से रुबरु होंगे राहुल और आथिया

Rahul Athiya Wedding: आज का दिन बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ( Sunil Shetty) और उनके परिवार के लिए बेहद ही खास है। आज उनकी बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty)  और भारतीय टीम के क्रिकेटर के एल राहुल  (KL Rahul) की शादी हो रही है। लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ शादी रचा रहे हैं। 

Rahul Athiya Wedding: आज का दिन बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ( Sunil Shetty) और उनके परिवार के लिए बेहद ही खास है। आज उनकी बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty)  और भारतीय टीम के क्रिकेटर के एल राहुल  (KL Rahul) की शादी हो रही है। लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ शादी रचा रहे हैं।

खंडाला बंगले में हो रही है आथिया और राहुल की शादी 

सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) के खंडाला में स्थित फॉर्म हाउस में आथिया शेट्टी (Athiya Shetty)  और  के एल राहुल  (KL Rahul) की शादी हो रही है। केएल राहुल और उनकी फैमिली और करीबी लोग रेडिसन होटल में रुके हुए थे। इसी होटल से केएल राहुल की बारात निकली।

मीडियाकर्मियों के लिए लगवाया गया टेंटे

सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने घर के बाहर मौजूद मीडिया के लोगों के लिए खाने और पानी का इंतजाम किया है। सुनील शेट्टी चाहते हैं कि उनकी बेटी अथिया की शादी को कवर करने के लिए जितने भी मीडिया के लोग पहुंचे हैं उनका ध्यान रखा जाए। केवल इतना ही नहीं उन्होंने मीडियाकर्मियों के लिए टेंट भी लगवाया गया है।

शादी में नो फोन पॉलिसी

आथिया और राहुल की शादी में भी नो फोन पॉलिसी रखी गई है। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को कोई भी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की इजाजत नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और विराट कोहली का भी नाम शामिल है।

शाम साढ़े 6 बजे मीडिया से रुबरु होंगे आथिया-राहुल

खबर है कि शादी की सारी रस्में सम्पन्न होने के बाद के एल राहुल और आथिया शेट्टी शाम साढ़ 6 बजे मीडिया से जाकर मुलाकात करेंगे।

अजय देवगन ने दी शुभकामनाएं 

अजय देवगन ने अपने सोशल हैंडल पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल की एक तस्वीर शेयर की और एक लंबा मैसेज लिखा. अजय ने लिखा, “मेरे प्यारे दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल को शादी के लिए बहुत-बहुत बधाई। यहां हम नए कपल की सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं .. और, अन्ना, इस शुभ अवसर पर यहां आपके लिए एक विशेष शाउट-आउट है..अजय।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular