Monday, April 14, 2025
HomeBollywoodगोल्डन टेंपल का दर्शन करने अपने पति के साथ पहुंची यामी गौतम

गोल्डन टेंपल का दर्शन करने अपने पति के साथ पहुंची यामी गौतम

बॉलीवुड की ब्यूटीफूल एक्ट्रेस यामी गौतम ने बीते कुछ महीने पहले ही अपनी शादी रचाई। फिल्म डॉयरेक्टर आदित्य धर और यामी गौतम ने लोगों को अचानक से शादी करके हैरानी में डाल दिया था। शादी के तुरंत बाद ही यामी अपने काम पर लौट आईं थीं।

अब यामी गौतम ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें यामी अपने पति आदित्य के साथ गोल्डन टेंपल में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में आदित्य और यामी अमृतसर में स्थित गोल्डन टेंपल का दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान यामी ने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। उनके माथे पर लाल बिंदी और हाथ में लाल चूड़ा उनके लुक को निखार रहा है। वहीं आदित्य व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ एक ब्लैक कोट में नजर आ रहे हैं। फोटोज के कैप्शन में यामी ने कई सारी इमोजी डाली हुई है। इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular