Sunday, May 19, 2024
HomeBhojpuri Cinemaसावन में छाया गीत 'भोले बाबा मुझको हस्बैंड चाहिए', अंतरा सिंह के...

सावन में छाया गीत ‘भोले बाबा मुझको हस्बैंड चाहिए’, अंतरा सिंह के गाने ने मचाया तहलका

नई दिल्ली। भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका का एक नया भोजपुरी गाना ‘भोले बाबा मुझको हस्बैंड चाहिए’ रिलीज हो चुका है। सावन आते ही दूसरे सिंगर्स की ही तरह अंतरा के भी कई बोलबम गीत रिलीज हुए हैं। हाल ही में उनका एक और कांवड़ गीत आया था। 25 जुलाई को एंजल म्यूजिक ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर अंतरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘बेचीं पुदीना’ रिलीज हुआ था।

आपको बता दें कि इस गाने को अंतरा सिंह के साथ गाया है पॉपुलर भोजपुरी सिंगर राजू दिलबर ने। दोनों ने पहले भी कुछ गाने साथ में गाए हैं। इस गाने में नजर आ रहे हीरो-हीरोइन की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने को लिखा है धनिया लाल झारखंडी ने जबकि म्यूजिक दिया है बी के खेसारी ने। गाने के डायरेक्टर राजेश गुप्ता हैं। गाने के व्यूज की बात करें तो गाने की शुरुआत कुछ ठंडी हुई थी, लेकिन बाद में इसने अच्छा प्रदर्शन कर लिया।

अंतरा के बाकी गानों की तुलना में इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं है। खबर लिखे जाने तक गाने के व्यूज महज 17 हजार पहुंचे थे। इस गाने में नजर आ रही हीरोइन भी लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। ये एक भोजपुरी कांवड़ गीत है जिसमें कई और कलाकार भी नजर आ रहे हैं। इस गाने को लिखा है अर्जुन शर्मा ने जबकि म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने। गाने के डायरेक्टर पवन हैं।

अंतरा इंडस्ट्री की बहेद लोकप्रिय सिंगर हैं। उनके कई गाने ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल होते हैं। अब सावन आते ही अंतरा के भी कई बोलबम गीत रिलीज हुए हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आए हैं। ये गाना भी दर्शकों को पसंद आएगा यही उम्मीद की जी रही है। ‘भोले बाबा मुझको हस्बैंड चाहिए’ गीत को 26 जुलाई को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। गाने के व्यूज की बात करें तो गाने की शुरुआत कुछ ठंडी हुई है। रिलीज होने के एक दिन बाद भी इसके व्यूज का आंकड़ा कुछ खास नहीं है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular