Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodAlia Ranbir Wedding : शादी के बंधन में बंधे रणबीर आलिया, आलिया...

Alia Ranbir Wedding : शादी के बंधन में बंधे रणबीर आलिया, आलिया भट्ट बनीं मिसेज कपूर 

Alia Ranbir Wedding : एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए। अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी करके फाइनली आलिया भट्ट मिसेज कपूर बन ही गई हैं। रणबीर के घर वास्तु में ये शादी संपन्न हुई है। इन दोनों की शादी के बाद हर किसी को दूल्हा-दुल्हन बने आलिया और रणबीर की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि शाम 7 बजे आलिया और रणबीर मी़डिया के सामने रुबरु होंगे।

दोनों की शादी पूरी होते ही वेडिंग सेरेमनी की इंसाइड फोटोज का आना शुरू हो गया है। जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तस्वीर शेयर की है जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर के साथ करण जौहर नजर आ रहे हैं। साड़ी में करीना और करिश्मा स्टनिंग लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- मेरे ऑल टाइम फेवरेट।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर और उनकी मां नीतू कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। नीतू कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने मल्टी कलर का लहंगा पहना है। वहीं रिद्धिमा ने गोल्डन कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ है। मां-बेटी की जोड़ी साथ में बेहद प्यारी लग रही है।

आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट और उनके बड़े भाई राहुल भट्ट की तस्वीर भी सामने आयी है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular