Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodबॉलीवुड की ओजी फैशनिस्टा हैं प्रेग्नेंट, सोनम कपूर ने किया खुलासा

बॉलीवुड की ओजी फैशनिस्टा हैं प्रेग्नेंट, सोनम कपूर ने किया खुलासा

मुंबई। बॉलीवुड की ओजी फैशनिस्टा सोनम कपूर अपनी आदाओं से सबको अपना दीवाना बना लेती है। साथ ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। साथ ही उनकी अच्छी खासी फैंस फॉलोइंग भी है। बता दें कि फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए तत्पर रहते है। अब इसी कड़ी में फैंस सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कुछ दिन पहले भारत लौटी हैं। सोनम पिछले मंगलवार को ही लंदन से मुंबई लौटी हैं। बेटी के आने की खुशी में पापा अनिल कपूर खुद एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए पहुंचे थे। सोनम एयरपोर्ट पर अपने पापा को देखकर भावुक नजर आईं। सोनम के फैंस उनको देखकर खुश थे तो कुछ लोग उनके प्रेग्नेंट होने के कयास भी लगा रहे थे। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

आपको बता दें कि, सोनम कपूर जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, उन्होंने देखा कि पापा अनिल कपूर उन्हें खुद लेने पहुंचे हैं, ये देखकर वह खुद को रोक नहीं सकीं और पापा… पापा… कहने लगी। अपने पापा के करीब आते ही वह इमोशनल हो गईं और गले लगकर रोने लगीं। सोनम और अनिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें सोनम बड़े ही प्यार से अपने पापा को गले लगाती नजर आ रही हैं।

याद दिला दें, कि सोनम कपूर पिछले कई महीने से पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में रह रही थी। इसके पीछे की वजह कोरोना और उनके पति का बिजनेस दोनों ही था। सोशल मीडिया पर कई बार अपनी पोस्ट में वह शेयर करती थीं कि उन्हें अपने घर, परिवार और भारत की बेहद याद आ रही हैं।

सोमवार को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हॉट ड्रिंक पीती नजर आ रही हैं। उन्होंने स्टोरी पर कैप्शन देते हुए लिखा, “मेरे पीरियड्स का पहला दिन के लिए गर्म पानी की बोतल और अदरक की चाय…” कई ऑनलाइन यूजर सोनम की पोस्ट पर कमेंट कर यह कह रहे थे कि वह और उनके पति आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अब सोनम ने सारे अफवाहों को खारिज कर दिया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular