Saturday, July 27, 2024
HomeInterviewये टीवी शो नहीं जीत पाए दर्शकों का दिल, कुछ ही दिन...

ये टीवी शो नहीं जीत पाए दर्शकों का दिल, कुछ ही दिन में बंद हो गए ये 9 टीवी शोज

मुंबई। कोरोना ने आम लोगों का ही नहीं बल्कि बड़े -बड़े दिगज्जों का जीना हराम कर दिया था। कई लोगों के काम धंधे बंद हो गए। लॉकडाउन में लोगों की घर रहना पड़ा उसके बाबजूद भी लोगों ने काम करने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। अब बात कर लेते है फ़िल्मी दुनिया कि जहां पर कई से टीवी शो लॉन्च किए जाते है लेकिन कुछ शो दर्शको को काफी पसंद आते है जो छा जाते है। लेकिन कुछ शो जब दर्शक पसंद नहीं करते है तो वो बंद हो जाते है। कडाउन के दौरान टीवी पर कई शोज लॉन्च किए गए। इनमें से ‘अनुपमा’ और ‘इमली’ जैसे शोज ने दर्शकों का दिल जीत लिया लेकिन कुछ शोज को कुछ ही महीने में बंद कर दिया गया। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं शोज के बारे में बताने जा रहे हैं…

शादी मुबारक
मानव गोहिल और रति पांडे की जोड़ी को इस शो के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लॉकडाउन के चलते ये शो जल्द ही बंद हो गया।

स्टोरी 9 मंथ्स की
लॉकडाउन के दौरान सोनी टीवी पर लॉन्च हुआ ये शो भी जल्द ही बंद हो गया। इस शो की कहानी लोगों को पंसद आने लगी थी लेकिन अचानक ही मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला ले लिया।

शौर्य और अनोखी की कहानी
इस शो को बीते साल दिसम्बर महीने में लॉन्च किया गया था। करणवीर शर्मा और देबात्तमा साहा ने इस शो में लीड रोल अदा किया था। इस शो को मेकर्स ने 7 महीने में ही बंद कर दिया।

लॉकडाउन की लवस्टोरी
मोहित मलिक और सना सैय्यद के इस शो को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया गया था। मेकर्स ने 125 एपिसोड बनाने के बाद इसे बंद ही कर दिया।

सरगम की साढ़े साती
इस शो में अंजलि तिवारी अहम रोल में नजर आती थी। इस शो को इसी साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। लेकिन मेकर्स ने इसे 2 महीने में ही बंद कर दिया।

निक्की और जादुई बबल
ये शो कब आया कब गया…किसी को पता ही नहीं चला। लॉकडाउन लगने के चलते मेकर्स इस शो की शूटिंग के लिए कोई नई जगह तलाश नहीं पाए और ऐसे में उन्होंने इस शो को 3 हफ्ते में ही बंद कर दिया। एक्ट्रेस गुलफाम खान को इस शो के बंद होने की खबर ने सबसे बड़ा झटका दिया था।

दुर्गा: माता की छाया
स्टार भारत पर लॉन्च हुए इस आध्यात्मिक शो को 3 महीने में ही बंद कर दिया गया। इस शो में अविनाश मिश्रा और रक्षंदा खान जैसे जाने माने कलाकार थे।

गुप्ता ब्रदर्स
इस शो को बीते साल अक्टूबर के महीने में लॉन्च किया गया था। लॉन्च करने के 4 महीने बाद ही इस पर ताला भी लग गया। इस शो में हितेज तेजवानी और परिणीता बोरठाकुर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की थी। कम टीआरपी के चलते मेकर्स ने रातों रात ये फैसला लिया था।

इश्क पर जोर नहीं
इस शो को मार्च में ही लॉन्च किया गया था और 5 महीने के अंदर ही इसे ऑफ एयर भी कर दिया गया। शो में मुख्य भूमिका अदा करने वाले कलाकार परम सिंह का कहना था कि उन्हें लगा था कि ये शो कम से कम 9 महीने तो चलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular