Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी के बर्थडे पर इन स्लेबस ने...

भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी के बर्थडे पर इन स्लेबस ने अनोखे अंदाज में किया विश

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी आज अपनी आदाओं से जानी जाती है। एक्ट्रेस काजल राघवानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज का दिन एक्ट्रेस काजल राघवानी के लिए बेहद खास है। दरअसल एक्ट्रेस काजल राघवानी आज अपना जन्म दिन मना रहीं है। और इस खास मौके पर भोजपुरी के जाने माने दिग्गज अभिनेता -अभिनेत्रियों ने अपने -अपने अंदाज में एक्ट्रेस काजल राघवानी को जन्मदिन की बधाई दी है।

इनमें से सबसे खास विश भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आई है जिन्होंने काजल को अपने फेवरेट को-स्टार बताया है। खेसारी और काजल के बीच हुए विवाद के बीच खेसारी की बधाई खूब चर्चा का विषय बन रही है। देखिए खेसारी लाल के अलावा और किन सेलेब्स ने काजल राघवानी के बर्थडे पर उन्हें विश किया है।

खेसारी लाल यादव
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार है। पिछले कुछ वक्त से खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच काफी मतभेद चल रहे हैं। मगर आज काजल के बर्थडे पर खेसारी ने उन्हें बधाई दी है। खेसारी ने लिखा- “हमारी इंडस्ट्री की मस्ती क्वीन और मेरी फेवरेट को-स्टार काजल राघवानी जी को जन्मदिन की बधाई। आप ऐसे ही खूब मस्ती कीजिये और हमेशा खुश रहिये। हैपी बर्थडे काजल जी!”

एक्ट्रेस निशा दुबे
एक्ट्रेस निशा दुबे ने काजल राघवानी की फोटो पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा- महादेव आपको ऐसे ही चमकता सितारा बनाए रखे।

पूनम दुबे
एक्ट्रेस पूनम दुबे ने काजल राघवानी को विश करते हुए लिखा- “हैपी बर्थडे काजल राघवानी, भगवान आपको आशीर्वाद दे और आपको स्वस्थ बनाए। चमकते रहिए।

मनोज टाइगर
फेमस एक्टर मनोज टाइगर ने काजल राघवानी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- “जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं काजल, भगवान तुम्हें दुनिया की हर खुशी दे।

डिंपल सिंह
एक्ट्रेस डिंपल सिंह ने भी काजल राघवानी को बधाई दी और उनकी खास फोटो पोस्ट की है।

आम्रापाली दुबे
भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने काजल राघवानी के साथ खास फोटो पोस्ट कर एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा- “हमारी इंडस्ट्री की सबसे चहेती हीरोइन काजल राघवानी को जन्मदिन की बधाई। हमेशा चमकती रहें।

अरविंद अकेला कल्लू
अरविंद अकेला कल्लू ने काजल के साथ कई फोटोज पोस्ट कर एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी है।

रानी चटर्जी
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने काजल राघवानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- “मेरी दुआ है कि आप जीवन में खुश रहें और स्वस्थ रहें और जल्द ही आपको अपने सपनों का राजकुमार जल्द मिल जाए। हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री आप पर गर्व मेहसूस करती है।

मधु शर्मा
एक्ट्रेस मधु शर्मा ने काजल राघवानी के साथ कई फोटोज पोस्ट की हैं. उन्होंने लिखा- “हैपी बर्थडे काजल राघवानी. आपको ढेर सारी खुशियां मलें.”

नीलम गिरी
नीलम गिरी ने काजल राघवानी के साथ खूबसूरत फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- “हैपी बर्थडे, आशा है आपके सारे सपने पूरे हों।

शुभी शर्मा
एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने काजल के साथ बेहद ग्लैमरस फोटो पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है।

यश कुमार
यश कुमार ने काजल के साथ एक खास फोटो पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। हाल ही में यश कुमार की तीन फिल्में लॉन्च हुई है जिसमें काजल राघवानी उनके साथ काम करेंगी। फिल्म में नीधि झा भी नजर आएंगी।

समर सिंह
भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह ने काजल राघवानी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- “आप इस इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस हैं. आप आने वाली पीढ़ी के लिए इंस्पिरेशन हैं। मेरी दुआ है कि आप अपनी मुस्कान कभी ना खोएं।

संजय पांडे
भोजपुरी के जाने-माने एक्टर संजय पांडे ने भी काजल राघवानी को बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ खास फोटो पोस्ट की है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular