Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodपोर्न फिल्म बनाने के मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज...

पोर्न फिल्म बनाने के मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में एक मामला दर्ज किया था, जिसमें पोर्न फिल्म बनाने और उन्हें खास एप्स पर रिलीज करने की बात कही गई थी। हमलोग 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिए है जो इस मामले में मुख्य आरोपी साबित हुए है। हमारे पास उनके खिलाफ सबूत हैं। इस मामले में भी जांच हो रही है।

कुछ समय पहले पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके साथियों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया था। पूनम पांडे ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा और उनके साथी अदाकारा का कंटेंट गैरकानूनी रूप से उपयोग करते हैं। जबकि दोनों के बीच हुआ एग्रीमेंट भी खत्म हो गया है।वहीं राज कुंद्रा और उनके साथी सौरभ कुशवाहा ने पूनम पांडे के सभी आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि उन्हें अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है।

पुलिस ने बीते हफ्ते ही एक्टर्स से न्यूड सीन और पोर्न फिल्में शूट कराने को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। ये अश्लील फिल्में खास ऐप पर रिलीज की जाती हैं। इस मामले में राज कुंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी डिपार्टमेंट में अपना सामान जमा कराने के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular