Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodअपकमिंग फिल्म का धांसू पोस्टर रिलीज, ऐश्वर्या राय बच्चन बताया कब...

अपकमिंग फिल्म का धांसू पोस्टर रिलीज, ऐश्वर्या राय बच्चन बताया कब आएगी फिल्म

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से अपनी अदाएं बिखरने को तैयार हो चुकी है। दरअसल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है कि वो आखिर कब वापसी करेंगी और कब उनकी फिल्म देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। फैंस को उनके पल-पल के अपडेट का इंतजार रहता है। इसी बीच फैंस का इंतजार खत्म करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी अगली फिल्म कब आ रही है। ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’से वापसी करने वाली हैं।

यह फिल्म को दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट साल 2022 में आएगा। ‘Ponniyin Selvan’ की कहानी देश के महान लेखक और कविताकार आर कृष्णमूर्ति कल्कि के ऐतिहासिक उपन्यास पर आधारित है। मल्टी स्टारर फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, कार्थी जयम रवि, जयराम और त्रिशा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में प्रभु, विक्रम प्रभु और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे आर्टिस्ट सपोर्टिंग रोल्स में नजर आएंगे।

‘पोन्नियिन सेलवन’का लंबे समय से इंतजार हो रहा था. ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘सुनहरा दौर जिंदगी में आ रहा, मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन PS1.’ ऐश के पोस्ट पर उनके चाहने वाले जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘इसमें आपकी मौजूदगी का इंतजार है.. ऐश्वर्या मैडम.’ वहीं एक और ने लिखा कि बधाई हो, 47 साल की उम्र में आप भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म कर रही हैं। सही मायनों में क्वीन हैं आप। बता दे कि यह एक बिग बजट फैंटसी ड्रामा फिल्म है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular