Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodइस अदाकारा ने शादी के बाद बदला था अपना धर्म, कई एक्टर्स...

इस अदाकारा ने शादी के बाद बदला था अपना धर्म, कई एक्टर्स के साथ रहा अफेयर

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली एक सिंपल सी दिखने वाली लड़की आजकल सोशल मीडिया पर कहर ढा रही है। हम बात कर रहे हैं आमना शरीफ की। आमना शरीफ का स्टाइल स्टैटमेंट काफी बदल चुका है।टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आमना शरीफ आज यानी 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आमना को हाल ही में टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का रोल निभाते देखा गया।


आमना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘कहीं तो होगा’ से की थी। इसमें उन्होंने कशिश का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरी थी। 2003 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली आमना ने ‘होंगे जुदा ना हम’ और ‘नायिका’ जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं। टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी आमना शरीफ का जन्म 16 जुलाई, 1982 को मुंबई में हुआ था। वह फिल्म ‘आलू चाट’, ‘आओ विश करें’ और ‘एक विलेन’ में नजर आ चुकी हैं।

आमना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और निर्माता अमित कपूर से साल 2013 में शादी कर ली। दोनों ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। आमना 2015 में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। आमना के बेटे का नाम आर्यन कपूर है। शादी के बाद उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था। आमना की शादी से पहले उनकी कई एक्टर्स के साथ नजदीकियों की खबर मीडिया में आई थीं। आमना की शादी से पहले टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल के साथ अफेयर रहा।

‘कहीं तो होगा’ शो में आमना ने राजीव खंडेलवाल के साथ स्क्रीन शेयर की थी। ये रिलेशनशिप करीब 3 साल चला। इस रिलेशनशिप के टूटने की वजह आमना का एक्टर आफताब शिवदसानी से अफेयर बताया जाता है। आफताब और आमना के अफेयर का खुलासा 2008 में हुआ जब राजीव ने इस रिलेशनशिप की जानकारी एक इंटरव्यू में दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular