Friday, March 29, 2024
HomeBollywood2 दशक बाद एक्ट्रेस मंदाकिनी करेंगी कमबैक, अपनी अदाकारी जल्द बिखेंगी जलबा

2 दशक बाद एक्ट्रेस मंदाकिनी करेंगी कमबैक, अपनी अदाकारी जल्द बिखेंगी जलबा

मुंबई। अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी आखिरकार दो दशकों के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। साल 1985 में राज कपूर की फिल्‍म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्‍ट्रेस मंदाकिनी। को उनके बोल्ड लुक्स के कारण सुर्खियों में हैं। 22 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। आपको बता दें कि मंदाकिनी की आखिरी बॉलीवुड फिल्म जोरदार साल 1996 में रिलीज हुई थी,

जिसमें उनके अलावा गोविंदा, आदित्य पंचोली और नीलम कोठारी थीं। इसके बाद वो फिल्मों में नजर नहीं आईं। इसके अलावा पर्दे पर आखिरी बार बंगाली फ‍िल्‍म से अमर प्रेम में नजर आई थीं, जो 2002 में रिलीज हुई थी। पिछले करीब 19 सालों से सिनेमा से दूरी बना चुकीं मंदाकिनी अब एक बार फिर से पर्दे में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार में हैं।

मंदाकिनी के भाई भानु ने उन्हें फिर से एक्टिंग में लौटने पर जोर दिया। भानु ने कहा कि जब वह कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में गईं, मैंने देखा अभी भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। तब मैंने उनसे कहा कि उन्हें अपना एक्टिंग करियर फिर से शुरू करना चाहिए। उन्हें ‘छोटी सरदारनी’ में मुख्य किरदार ऑफर हुआ था, लेकिन मंदाकिनी ने रोल मना कर दिया। उन्होंने अनीता राज का नाम इसके लिए सुझाया।

80 के दशक में उन्‍होंने बॉलीवुड में एंट्री लेने वालीं मंदाकिनी ने उस दौर में लाखों दिलों पर राज किया। फ‍िल्‍म में दो जगह उनको सेमी न्‍यूड द‍िखाया गया था, जिसके वजह से वह सुर्खियों में छा गईं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उनके मैनेजर बाबूभाई थीबा ने बताया कि एक्ट्रेस दमदार किरदार की खोज में हैं।

बाबूभाई थीबा ने कहा कि निश्चित रूप से वह वापसी करने वाली हैं और इस वक्त वह स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। वह फिल्में और वेब सीरीज करने के लिए तैयार हैं लेकिन वह ऐसा प्रोजेक्ट चाहती हैं, जिसमें वह मुख्य किरदार में हों। सब कुछ फाइनल हो जाने पर मंदाकिनी इस बारे में मीडिया को भी जानकारी देंगी। फिलहाल वह अपने प्रोजेक्ट को सेलेक्ट करने में व्यस्त हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular