Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodतो क्या प्रेगनेंट हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर? वायरल हो रही तस्वीर

तो क्या प्रेगनेंट हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर? वायरल हो रही तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के भारत लौटते ही उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। सोनम एक साल बाद भारत लौटी है। भारत लौटते ही सोनम कपूर सुर्खियों में है। एयरपोर्ट से वायरल हुई सोनम की तस्वीर देख फैन्स लगातार उन्हें प्रेगनेंट बताकर,उन्हें बधाई दे रहे है। दरअसल इन तस्वीरों में सोनम ढीले ढाले कपड़ो में नजर आ रही है। जिसके बाद से ही फैन्स सोनम के प्रेगनेंट होने का अंदाजा लगा रहे है।

सोनम पिछले एक साल से अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में थी। लंदन छोड़ते समय उनके पति ने उनकी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि अभी से तुम्हें मिस कर रहा हूं।कोरोना के केस बढ़ने शुरू हुए थे तब से सोनम भारत से लंदन चली गई। इस बीच सोनम ने अपने परिवार को काफी मिस किया। खासकर अनिल कपूर के 60वें जन्मदिन पर।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)


हालांकि सोनम के तरफ से अभी कन्फर्मेशन आना बाकी है। देखना दिलचस्प होगा कि सोनम इन अफवाहों पर क्या और कैसे रिएक्ट करती है। बता दे कि सोनम और आनंद की शादी 2018 में हुई थी। हालांकि उसके पहले आनंद ने सोनम को प्रपोज किया था। 2016 में आनंद आहूजा ने सोनम को आइफिल टावर के सामने प्रोपोज किया था। आनंद जब सोनम से मिले थे तो उनको पता नहीं था कि सोनम बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी है। आनंद आहूजा लंदन में एक बहुत बड़े बिजनेसमैन है और उनके कई बड़े बिजनेस हैं। फिल्मों की दुनिया से वो काफी दूर रहते हैं। सोनम की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो सोनम ने हाल ही में सुजॉय घोष की फिल्म ब्लाईंड की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म की शूटिंग कोरोना के समय ही विदेश में हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular