Wednesday, April 16, 2025
HomeTV‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की इस अदाकारा ने किया बाराती डांस,...

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की इस अदाकारा ने किया बाराती डांस, वीडियो ने मचाया धमाल

मुंबई। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल लोगों को खूब पसंद आता है। बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अदाकारा हमेश अपनी मासूम और धमाकेदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खूब एंटरटेन करती हैं। फैंस को शिवांगी जोशी की हर एक नई पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। बीते कुछ दिनों से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कोई भी पोस्ट शेयर नहीं की थी। ऐसे में फैंस को तहेदिल से उनकी नई पोस्ट का इंतजार था। शिवांगी जोशी के फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। एक्ट्रेस ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बाराती डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular