Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinema'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2' ने उड़ाई गर्दा, बटोर...

‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2’ ने उड़ाई गर्दा, बटोर रहा लाखों व्यूज

नई दिल्ली। भोजपुरी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस और एक्सप्रेशन् क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अपने गानों से लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। अक्षरा सिंह का गाना रिलीज होते ही गर्दा उड़ाने लगता है। लोग अक्षरा सिंह की आदाओं पर इस कदर मरते है कि उनकी कोई फिल्म हो या फिर गाना यु वायरल हो जाता है। अब अक्षरा सिंह का सबसे फेमस भोजपुरी सॉन्ग’फलनवा के बेटा सपनवा में आता है’का दूसरा भाग ‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2’रिलीज हो गया है। गाने को 1 दिन में 7 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह का ‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है भी खूब वायरल हुआ था। अब एक बार फिर से ‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है2 ने धमाल मचा दिया है।

इसके साथ ही उनका गाना ‘ईधर आने का नहीं’ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसे अक्षरा सिंह ने खुद ही गाया है और खुद इस गाने में परफॉर्म भी किया है। दर्शकों को सॉन्ग का पिक्चराइजेश शानदार लग रहा है। इसमें अक्षरा ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं और कई अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। अक्षरा सिंह कभी जीप में, तो कभी कार और कभी बुलेट चलाती हुईं फैंस को पसंद आ रही हैं। पीले रंग का चश्मा वो अपनी दिलकश डांसिंग मूव्स से सबको लुभा रही हैं। यही कारण है कि गाने ने अब तक 300 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है।

अक्षरा सिंह के गाने ‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2’ का ऑडियो 5 जुलाई को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इसके ऑडियो ने ही धमाल मचा दिया था। आपको बता दें कि इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और गाने को लिखा है शिवम पंडित ने। इसी साल 2 मार्च को अक्षरा सिंह का गाना ‘फलनवा के बेटा सपनवा में आता है’ रिलीज हुआ था। महज 4 महीने में गाने को 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना वेद एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। जिसके बाद अब इसका पार्ट 2 आया है और आते ही खूब पसंद किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular