Alia Varun: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थडे के खास मौके पर आज हम वरुण के फैंस के लिए एक गुड न्यूज लेकर आए हैं। खबर आयी है कि एक बार फिर से आलिया-वरुण की जोड़ी साथ में धमाल मचाने वाली है। ‘बद्री की दुल्हनिया’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के बाद वरुण धवन और आलिया भट्ट फिर से फिल्म दुल्हनियां में साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आयेंगे।
‘बद्री की दुल्हनिया’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ दोनों ही फिल्मों का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। अब शशांक खेतान इन स्क्रीप्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम दुल्हिनयां होगा। उन्होंने आलिया और वरुण दोनों से ही संपर्क किया है लेकिन अभी तक दोनों ने उन्हें डेट नहीं दी है। डेट फाइनल हो जाने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी।
बता दें कि साल 2014 में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। साल 2017 में फिल्म ‘बद्री की दुल्हनिया’ रिलीज हुई थी इसने 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दर्शकों ने इन दोनों ही फिल्मों को काफी पसंद किया था। अब इसके बाद फिल्म की तीसरी सीरिज दुल्हनियां का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी में से एक है। दर्शक दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं।