Monday, April 14, 2025
HomeBollywoodHridaynath Mangeshkar: लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर (Hridaynath Mangeshkar) के भाई...

Hridaynath Mangeshkar: लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर (Hridaynath Mangeshkar) के भाई अस्पताल में भर्ती 

Hridaynath Mangeshkar: लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर (Hridaynath Mangeshkar) पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बेटे आदित्यनाथ मंगेशकर ने ये जानकारी दी है। इन दिनों हृदयनाथ मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अब उनकी तबियत में सुधार है 10 दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के उद्घाटन के मौके पर आदिनाथ मंगेशकर ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है लिहाजा आज वो यहां मौजूद नहीं है। अब तक उनके पिता ही हर बार सभा को संबोधित करते रहे और ट्रस्ट के बारे में जानकारी देते रहे हैं। लेकिन उनकी अनुउपस्थिति में आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित किया।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘इतने सालों से मेरे पिता, पंडित हृदयनाथ मंगेशकर जी, इस ट्रस्ट के बारे में जानकारी देते और सभी मेहमानों का स्वागत करते आए हैं। लेकिन इस साल वह ऐसा नही कर पाए, क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती हैं। अभी वह ठीक हैं। भगवान की दया से वह अगले 8 से 10 दिनों में ठीक होकर वापस लौट आयेंगे।

पीएम नरेन्द्र मोदी को बीते कल लता दीनानाथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि संगीत से आप में वीररस भरता है। संगीत मातृत्व और ममता की अनुभूति करवा सकता है। संगीत आपको राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध के शिखर पर पहुंचा सकता है। हम सब बहुत भाग्यशाली हैं कि हमने संगीत की इस सामर्थ्य को, इस शक्ति को लता दीदी के रूप में साक्षात देखा है। पीएम मोदी बोले कि लता दीदी मेरी बड़ी बहन थीं। पीढ़ियों को प्रेम और भावना का उपहार देने वाली लता दीदी की तरफ से हमेशा एक बड़ी बहन जैसा आपार प्रेम मुझे मिला है। इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। कई दशकों के बाद ये राखी ऐसी पहले रहेगी जब दीदी नहीं रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular