Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodKaran Johar: करण जौहर (Karan Johar) ने जया बच्चन को किया ट्रोल 

Karan Johar: करण जौहर (Karan Johar) ने जया बच्चन को किया ट्रोल 

Karan Johar:जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) अपनी कविता के जरिए पॉलिटिशियन और एक्ट्रेस जया बच्चन को ट्रोल किया है। करण इन दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में व्यस्त हैं। वो लगातार सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की अपडेट देते रहते हैं। अब उन्होंने फिल्म की अपडेट देने के साथ-साथ एक फनी कविता लिखी है। इस कविता के जरिए उन्होंने जया बच्चन और रणबीर कपूर को ट्रोल किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर (Karan Johar) ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लीड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कविता लिखी है। करण जौहर ने लिखा, , ”सो मच जोश एंड जज्बाती जवानी। प्रीतम की धमाकेदार धुन भी है सुनानी। गरम धरम का स्वैग तो देखो, बस हमारी फेवरेट जया जी की तस्वीर मत खींचो। अब उनकी बेशुमार तारीफ करना है लाजमी। द वन एंड ओनली शबाना आजमी। और फिर गूची में लिपटा रणवीर एज रॉकी। इश्क के घोड़े पे सवार लाइक एन आशिक जॉकी।  बॉक्स ऑफिस की महारानी हमारी आलिया रानी। क्या फिर बनेगी दुल्हनिया इन दिस कहानी? इन सबका इंतजार कर रहे आप। वी आर किंग सून तो विन योर इश्क वाला प्यार! # #RockyAurRaniKiPremKahani फरवरी 10, 2023.”

बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दिनों फिल्म के आशिरी शेड्यूल की शूटिंग जारी है। आलिया भट्ट शादी के चंद दिनों के बाद ही इस फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान रवाना हो गई थीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्हें  पैपराजी ने स्पॉट भी किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular