Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodभारतीय क्रिकेटर के एल राहुल ने लगाई अथिया शेट्टी और अपने रिश्ते...

भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल ने लगाई अथिया शेट्टी और अपने रिश्ते पर मुहर

भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी की लव स्टोरी अक्सर सुर्खियों में रहती है। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में है। हालांकि,दोनों में से किसी ने इस बात को ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई है। मगर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पोस्ट,डिनर डेट और आउटिंग उनके रिश्ते के बारे में सब कुछ बयां कर देती है। हालांकि अब के एल राहुल ने आथिया शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को लेकर मुहर लगाने का मन बना लिया है। दरअसल अथिया के एल राहुल के साथ इंग्लैंड के दौरे पर साथ गई है। जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को भी ऑफिशियल करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)


के एल राहुल ने पिछले महीने इंग्लैंड रवाना होने से पहले एक्ट्रेस को अपने पार्टनर बताया था। रसद विभाग ने सभी खिलाड़ियों से उनके साथ यात्रा करने वाले लोगों के नाम मांगे थे। खिलाड़ियों को नाम देना था कि क्या उनके साथ पत्नी या पार्टनर ट्रैवल करेंगे। जिसके लिए के एल राहुल ने अथिया शेट्टी को सोने पार्टनर के रूप में बताया था। जिसके बाद अथिया और राहुल कथित तौर पर सीरीज के लिए भारत से इंग्लैंड साथ में रवाना हुए थे। यहां तक कि अथिया राहुल के साथ बबल में और टीम के साथ साउथेम्प्टन में रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular