Sunday, April 27, 2025
HomeBollywoodअजहर-धोनी के बाद अब सौरभ गांगुली पर बायोपिक, दादा के रोल में...

अजहर-धोनी के बाद अब सौरभ गांगुली पर बायोपिक, दादा के रोल में दिखेंगे ये बॉलीवुड स्टार

मोहम्मद अजहरुद्दीन,सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब एक और भारतीय क्रिकेटर पर फिल्म बनने जा रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि दादा के नाम से पॉपुलर क्रिकेटर सौरभ गांगुली है जिनके जर्नी पर आधारित फिल्म बनाया जाएगा। इसके लिए स्टार कास्ट की तैयारी शुरू कर दी गई है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली का किरदार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के नाम पर चर्चा चल रही है। सौरभ ने बायोपिक के लिए मंजूरी दे दी है। दादा ने खुद अपने करीबियों को इसकी जानकारी भी दी है। यह फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जाएगी। फिल्म निर्माता एकता कपूर ने खुद सौरव से मुलाकात की थी लेकिन सौरव ने पहले सबको मना कर दिया था। काफी विचार करने के बाद सौरभ ने सहमति जताई है।

दादा के रोल के लिए रणबीर कपूर का नाम सबसे आगे है। इस फिल्म का बजट 200 से 250 करोड़ रूपये तक होगी। बता दे कि रणबीर कपूर से पहले ऋतिक रोशन के नाम पर चर्चा चल रही थी। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनेगा। इस फिल्म का हिंदी में पूरी तरह कमर्शियल तरीके से निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्री प्रोडक्शन का काम शुरू भी चुका है। इसके खत्म होते ही शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular